दिल्ली में फिर से खतरे के निशान पर यमुना, नोएडा के कई इलाकों में भी बढ़ सकता है बाढ़ का खतरा

Delhi News: दिल्ली में यमुना नदी फिर से खतरे के निशान के ऊपर आ गयी है. हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने की वजह से यमुना का पानी फिर से उफान पर है. जो 206.70 मीटर वाले खतरे के निशान से काफी ऊपर हो गया है

calender

Delhi News: दिल्ली में यमुना नदी फिर से खतरे के निशान के ऊपर आ गयी है. आज यानी रविवार 23 जुलाई 2023 की सुबह 6 बजे यमुना का जलस्तर 205.75 मीटर मापा गया.  यमुना का जलस्तर बढ़ जाने से दिल्ली के कई निचले इलाकों में एक बाद फिर से बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. 

फ्लड डिपार्टमेंट का अधिकारियों के अनुसार आज 23 जुलाई को करीब 3 बजे से शाम के 5 बजे तक यमुना का जलस्तर 206.70 मीटर तक पहुंचने की पूरी संभावना है. 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने की वजह से यमुना का पानी फिर से उफान पर है. जो 206.70 मीटर वाले खतरे के निशान से काफी ऊपर हो गया है. यमुना के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना से इस बारे में बातचीत की और अमित शाह ने ट्विटर कर सभी को यह जानकारी भी दी कि इस आपदा से जूझ रहे सभी दिल्लीवासियों की मदद के लिए पर्याप्त संख्या में SDRF और NDRF की टीमों को तैयार किया गया है. 

यदि दिल्ली में शाम को जैसे ही यमुना का जलस्तर बढ़ा तो निचले इलाकों में बाढ़ जैसी परिस्थितियां उतपन्न होने का अनुमान लगाया जा रहा है. इस तरह के हालातों से निपटने के लिए दिल्ली सरकार ने अलर्ट जारी कर दिया है. बता दें कि गुरुवार को तड़के ही दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से 205.33 मीटर तक चला गया था. जिसके बाद अब यह फिर से बढ़ने लगा है. पुलिस प्रसाशन लगातार काम पर लगी हुई है, जिन - जिन इलाकों में पानी भर गया है वहां से लोगों को निकालने का कार्य किया जा रहा है. 


 

First Updated : Sunday, 23 July 2023