Delhi Flood: क्या फिर से यमुना दिखाएंगी अपना प्रचंड रूप, बढ़ने लगा दोबारा जलस्तर

Delhi Flood: दिल्ली के यमुना नदी में जलस्तर फिर से बढ़ रहा है, शाम 6 बजे पुराने रेलवे ब्रिज पर जलस्तर 205.94 मीटर दर्ज किया गया.

calender

Delhi Flood: देश की राजधानी दिल्ली में यमुना का जलस्तर तीन दिन से धीरे- धीरे कम होता जा रहा था, लेकिन आज सोमवार के दूसरे पहर से इसका जलस्तर फिर से बढ़ना शुरू हो गया है. बीते पिछले दिनों यमुना का अत्यंत उग्र और प्रचंड रूप देखने को मिला था, जिसके दिल्ली के कई इलाकों में अभी भी पानी ही पानी भरा हुआ है, इससे कई प्रकार की बीमारिया उग्र रूप ले रही है. मिली जानकारी के अनुसार बता दे, सोमवार के दिन दिल्ली के यमुना नदी में जलस्तर फिर से बढ़ रहा है, शाम 6 बजे पुराने रेलवे ब्रिज पर जलस्तर 205.94 मीटर दर्ज किया गया.

बीते दिन रविवार को दिल्ली के यमुना के जलस्तर में काफी गिरावट देखी गई है, यह दिल्लीवासियों के लिए राहत भरी खबर थी लेकिन अगर दिल्ली के यमुना नदी फिर से अपना रूप दिखाती है तो दिल्ली वालों के लिए भारी परेशानी और बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है. अगर हम कल की बात करें तो दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने बाढ़ की स्थिति व बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया थी और वहां के लोगों से बात चीत भी की थी.

ये ANI के वीडियो में आप देख सकते है कि दिल्ली के लाल किले के पास कश्मीरी गेट और आईएसबीटी की ओर जाने वाली सड़क पर यातायात की आवाजाही सामान्य हो गई, कई दिनों तक यमुना नदी में उफान के कारण भारी जलजमाव रहा है अब फिलहाल वहां कि स्थिति समान्य हो गई है. 

 

साल 2023 में जुलाई के महीने में जितनी बारिश हुई है यह एक 45 साल पुराना रिकॉर्ड को तोड़ दिया गया था. हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है. 10 जुलाई को शाम पांच बजे यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के पार 205.76 मीटर और बुधवार (12 जुलाई) को बढ़कर 207.71 मीटर पहुंच गया था.

First Updated : Monday, 17 July 2023