France: फ्रांस में भड़की हिंसा दूसरे दिन भी जारी, ट्रैफिक नियम तोड़ने पर किशोर को मारी गई थी गोली

France shooting: राजधानी पेरिस में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर पुलिसकर्मी ने एक किशोर को गोली मार दी थी। इसके बाद गुस्साई भीड़ ने कई वाहनों में आग लगा दी थी। इस हिंसा में पुलिस ने 31 लोगों को गिरफ्तार किया है।

calender

France shooting: फ्रांस की राजधानी पेरिस में एक किशोर की हत्या के बाद भड़की हिंसा गुरूवार को दूसरे दिन भी जारी है। देश के कई हिस्सों से आगजनी और पथराव की खबरें मिल रही है। कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। भारी संख्या में लोगों की भीड़ पुलिसकर्मी और सुरक्षों पर हमले कर रही है। कई इलाकों में हालात तनावपूर्ण बने हुए है। इस हिंसा को लेकर पुलिस ने 31 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं 24 पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर है।  

क्या है पूरा मामला? 

दरअसल, मंगलवार को पेरिस के उपनगर नानतेरे में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर पुलिसकर्मी ने एक किशोर को गोली मार दी थी। इसके बाद उसकी मौत हो गई थी। शुरूआत में पुलिस ने बताया कि किशोर ने पुलिसकर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश कर रहा था। इसके बाद पुलिस ने गोली चलाई। हालांकि, इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद यह स्पष्ट हो गया कि पुलिस झूठ बोल रही है। इसे लेकर पेरिस और उसके आसपास भड़क गए और हिंसा शुरू हो गई।

कई पुलिसकर्मी घायल 

इस घटना को लेकर गुस्साई भीड़ ने आगजनी और पथराव शुरू कर दिया। कई वाहनों में आग भी लगाई गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नानतेरे शहर में गुस्साए लोगों ने आतिशबाजी भी की। इस वजह से कई जगह आग लग गई। 29 जून (गुरूवार) को यह हिंसा देश के अलग-अलग इलाकों में फैल गई। फ्रांस के दक्षिणी शहर तोलाउस में प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाबलों पर पथराव भी किया। हिंसा मामले में पुलिस ने अब तक 31 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि 24 पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर है। 

कई सेलिब्रिटी ने पुलिसकर्मी द्वारा किशोर को गोली मारने की निंदा करते हुए इस घटना पर दुख जताया है। वहीं सरकार ने भी इस घटना की आलोचना की है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि किशोर की हत्या अस्वीकार्य है। इस हत्याकांड को किसी भी प्रकार से न्यायोचित नहीं ठहराया जा सकता है। 

First Updated : Thursday, 29 June 2023