Himachal Rains: हिमाचल में कुदरत का कहर, 2466 मकान हुए तबाह, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम?

Himachal Rains: हिमाचल में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश ने तबाही मचाई है. राज्य में कई जगह पर बाढ़ और लैंडस्लाइड से जानमाल का निकसान हुआ है.

Shabnaz Khanam
Shabnaz Khanam

हाइलाइट

  • अब तक 10648 मकानों को हुआ नुकसान
  • 312 दुकानों के साथ 5517 गौशालाओं को नुकसान पहुंचा
  • प्रदेश में अब तक नुकसान का आकलन 8642.83 करोड़ पहुंचा

Himachal Rain Update: हिमाचल प्रदेश में मानसून की बारिश तबाही बनकर बरसी है. अब तक हिमाचल में कई जगह पर 2466 से ज्यादा मकान तबाह हो चुके हैं. इसी में 10648 घरों में भारी नुकसान हुआ है. हिमाचल में अब तक नुकसान का आंकड़ा 8642.83 करोड़ तक पहुंच गया है. मौसम विभाग दुारा जारी ताज़ा अपडेट के मुताबिक, आज राज्य में मौसम खुला रहेगा. 

हिमाचल प्रदेश इस समय कुदरत का कहर झेल रहा है. लैंडस्लाइड और भारी बारिश की वजह से अब तक 2466 घर पूरी तरह से तबाह हो गए हैं. 312 दुकानों और 5517 गौशालाओं पर भी प्रभाव पड़ा है. जानकारी के मुताबिक, हिमाचल में अब तक 8642.83 करोड़ का नुकसान हो चुका है. इसके साथ ही आज के लिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बुधवार को राज्य का मौसम साफ रहेगा. कहीं कहीं पर हल्की बारिश हो सकती है. 

पिछले कुछ दिनों से हिमाचल में मौसम सुहावना हुआ है. इसके साथ ही मौसम में सुबह और शाम की ठंडक हो रही है. तापमान में भी गिरावट आई है, इसके साथ ही हिमाचल में अभी भी एक एनएच के साथ साथ 281 सड़कें यातायात के लिए बंद है. इस बंद सड़कों को खोलने की कोशिशें जारी हैं. 

381 लोगों की हुई मौत

हिमाचल में माल के साथ साथ जान का भी भारी नुकसान हुआ है. इस आपदा के बाद से अब तक 381 लोगों की जान जा चुकी है, हालांकि इन मौतों के कई कारण हैं, इनमें 144 लोगों लैंडस्लाइड, बाढ़ और बादल फटने से हुई है. 

कहां कितना नुकसान?

हिमाचल प्रदेश में अब तक लोकनिर्माण विभाग का नुकसान 2927.01 करोड़, जल शक्ति विभाग को 2115.20 करोड़, बिजली बोर्ड को 1739.41 करोड़ तक पहुंच गया है. 

शिमला, न्यूनतम14.0 अधिकतम 25.6 सुंदरनगर न्यूनतम 16.4 अधिकतम 32.6 भुंतर में न्यूनतम 15.9 अधिकतम 32.2 कल्पा न्यूनतम 8.5 अधिकतम 22.4 धर्मशाला न्यूनतम 16.4 अधिकतम 29.5 ऊना में न्यूनतम19.2 अधिकतम 35.4 नाहन में न्यूनतम 22.1 अधिकतम 29.0, केलंग में न्यूनतम 6.7 अधिकतम 21.8, सोलन न्यूनतम 14.6 अधिकतम 31.0
 

calender
30 August 2023, 06:22 AM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

Subscribe to Our YouTube Channel!

Stay updated with our latest videos. Click the button below to subscribe now!