Chandrayaan-3: भारत ने रचा कीर्तिमान तो वर्ल्ड मीडिया ने की ऐसी कवरेज, जानिए दुनिया ने इस मिशन को कैसे देखा?

Chandrayaan-3: पाकिस्तान में भारत के मिशन मून को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला. वहां की मीडिया में भी चंद्रयान-3 मिशन सुर्खियों में रहा. पाकिस्तान के जियो न्यूज़ ने लिखा कि आखिरकार भारत का चंद्रयान चंद्रमा के दक्षिणी हिस्से पर लैंड हो गया. 

Manoj Aarya
Manoj Aarya

हाइलाइट

  • पाकिस्तानी मीडिया में छाया रहा मिशन चंद्रयान-3 की कवरेज.
  • भारत के चंद्रयान-3 की कामयाबी को अमेरिकी मीडिया ने भी दिखाया.
  • भारती की इस बड़ी उपलब्धि पर चीनी मीडिया में दिखी खामोशी.

Chandrayaan-3: भारत का मिशन चंद्रयान सफल हुआ तो पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई. चंद्रयान 3 का विक्रम लैंडर चंद्रमा के साउथ पोल पर सॉफ्ट लैंडिंग कर चुका है. भारत दुनिया का पहला देश है जो चंद्रमा के दक्षिणी भाग में गया है. 
भारत के इस मिशन की तरफ पूरी दुनिया की निगाहें थी. दुनिया भर की मीडिया भारत की ओर आंख लगाए बैठी थी. जैसे ही विक्रम लैंडर ने चांद की सतह पर कदम रखा दुनिया भर की मीडिया में भारत की कामयाबी के कीस्से गाए जाने लगे. हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान की मीडिया ने भी खूब कवरेज दी तो वहीं चीन की मीडिया में भारत की इस उपलब्धि पर खामोशी नजर आयी. 

पाकिस्तानी मीडिया में चंद्रयान की कवरेज 

पाकिस्तान में भारत के मिशन मून को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला. वहां की मीडिया में भी चंद्रयान-3 मिशन सुर्खियों में रहा. पाकिस्तान के जियो न्यूज ने लिखा कि आखिरकार का भारत का चंद्रयान चंद्रमा के दक्षिणी हिस्से पर लैंड हो गया. 
पाकिस्तानी मीडिया आउटलेट डॉन ने चंद्रयान-3 ने लिखा है कि चांद के दक्षिणी हिस्से में स्पेस्क्राफ्ट उतारने वाला पहला देश बना भारत. भारत की चंद्रयान-3 मिशन की खबर पाकिस्तान के लगभग सभी मीडिया प्लेटफार्मों पर  चलीं और इन्हें टॉप में रखा गया. 

अमेरिका ने कैसे किया चंद्रयान-3 का कवरेज?

अमेरिका के प्रमुख अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स ने भारत के मिशन चंद्रयान-3 की लाइव स्ट्रीमिंग करते हुए अपने दर्शकों को यह बताया की आगे को लेकर भारत की रणनीति क्या होगी. वहीं वॉशिंगटन पोस्ट ने भी चंद्रयान-3 की प्रमुखता से कवरेज करते हुए अपने इंट्रो में भारत की कामयाबी को अनूठा तोहफा बताया है. अमेरिका के एक और प्रमुख अखबार VoA यानी वाइस ऑफ अमेरिका ने भी इस मिशन को बड़ी उपलब्धि बताया और लिखा की चांद के दक्षिणी हिस्से में जाने वाला पहला देश बना भारत. द न्यू यॉर्क टाइम्स ने भारत की तारीफ करते हुए लिखा की चांद पर पहुंचा भारत. ये प्रोग्राम भारत को स्पेस की दुनिया में नए पड़ाव पर ले जाएगा. 

भारत की उपलब्धि पर खामोश रहा चीन

चीन भारत की इस उपलब्धि पर खामोश है. उसके प्रमुख अखबार द ग्लोबल टाइम्स ने चंद्रयान पर कुछ नहीं लिखा. चीन के एक अखबार CGTN ने साधारण तरीके से सूचना देते हुए लिखा कि भारत के चंद्रयान 3 की चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग संपन्न हुई. 

कतारी स्टेट से चलने वाला अंतराष्ट्रीय अरेबिक मीडिया संस्थान अल जज़ीरा ने लिखा की भारत के स्पेस प्रमुख ने बताया की चांद पर पहुंचा भारत. इसी प्रकार अलराबिया न्यूज़ ने भी भारत की तारीफ में लिखा कि चंद्रयान 3 की चंद्रमा पर कराई गई सुरक्षित लैंडिंग, ऐतिहासिक पल.

calender
24 August 2023, 10:28 AM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

Subscribe to Our YouTube Channel!

Stay updated with our latest videos. Click the button below to subscribe now!