Chandrayaan-2 का मजाक उड़ाने वाले पाक मंत्री के बदले सुर, चंद्रयान-3 की तारीफ में पढ़े कसीदे

Chandrayaan- 3: ISRO और भारत का ड्रीम मिशन चंद्रयान 3 शुक्रवार को लॉन्च हो गया. दोपहर के 2 बजकर 35 मिनट पर श्रीहरि कोटा से इसे चांद की यात्रा के लिए रवाना किया गया है. चंद्रयान 3 पृथ्वी की कक्षा में स्थापित हो चुका है..

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

ISRO और भारत का ड्रीम मिशन चंद्रयान 3 शुक्रवार को लॉन्च हो गया. दोपहर के 2 बजकर 35 मिनट पर श्रीहरि कोटा से इसे चांद की यात्रा के लिए रवाना किया गया है. चंद्रयान 3 पृथ्वी की कक्षा में स्थापित हो चुका है. बता दें कि यह यानी 5 अगस्त को चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश कर जाएगा. चंद्रयान 3 के सफल होने पर देश और विदेश के ये महान हस्तियां अपने अलग- अलग अंदाज में भारत को बधाई दे रही हैं. चंद्रयान 3 के कक्षा में सफल प्रक्षेपण के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में जश्न मनाया गया. 

इस बीच अपना पड़ोसी देश ने भी तारीफ की हैं. पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद चौधरी ने ट्वीट कर भारत को बधाई दी है, चंद्रयान-3 के प्रक्षेपण पर भारतीय अंतरिक्ष और विज्ञान समुदाय को बधाई, आप सभी को शुभकामनाएँ. साथ ही आपको बता दें,  दरअसल साल 2019 में चंद्रयान 2 के सफल न होने पर इसी पाकिस्तान मंत्री ने भारत की कड़ी निंदा करते हुए ट्वीट किया था. जो काम आता  न हो उससे पंगा नहीं लिया जाता है. प्रिय "एंडिया"

चंद्रयान 2 में पूर्ण सफलता न पाने के बाद भी भारत ने हार नहीं मानी. चंद्रयान 2 में मिली अधूरी सफलता से निराश होकर ISRO रुका नहीं बल्कि अपनी गलतियों से सीखते हुए आगे बढ़ता गया. ISRO अपने नए मिशन चंद्रयान 3 के माध्यम से लैंडर को चंद्रमा की सतह पर उतारकर अपने प्रयोगों से यह जानने का प्रयास करेगा कि चंद्रमा में जीवन की कितनी संभावना है. 

calender
14 July 2023, 11:16 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

Subscribe to Our YouTube Channel!

Stay updated with our latest videos. Click the button below to subscribe now!