Manipur violence: उपद्रवियों ने पुलिस थानों से लूटे हथियार, सीएम ने की सर्वदलीय बैठक

मणिपुर में हो रही हिंसा खत्म नहीं हो रही है। सूत्रों के मुताबिक, उपद्रवियों ने पुलिस थानों से हथियार लूटे हैं और सुरक्षा बलों के खिलाफ इन हथियारों का इस्तेमाल किया जा रहा है। वहीं सीएम एन बीरेन सिंह ने आज सर्वदलीय बैठक की।

Lalit Hudda
Edited By: Lalit Hudda

हाइलाइट

  • प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक शांति समिति बनाने का लिया गया संकल्प।

मणिपुर में जारी हिंसा थमती नहीं दिख रही है। सेना, असम राइफल और सीआरपीएफ ने राज्य में मोर्चा संभाला हुआ है। लेकिन उपद्रवी सुरक्षा बलों के लिए चुनौती बनते जा रहें है। सूत्रों के मुताबिक, उपद्रवियों ने करीब डेढ़ दर्जन पुलिस थानों से हथियार लूट लिए हैं। बताया जा रहा है कि इन हाथियों की संख्या 350 से अधिक है। इन हथियारों का इस्तेमाल सुरक्षा बलों के खिलाफ हो रहा है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चुराचांदपुर में रिजर्व बटालियन के दो जवान घायल हुए हैं। यहां अलग-अलग एनकाउंटर की घटना में उपद्रवियों के हाथों में लूटे गए हथियार बताए गए है। उपद्रवियों की इस हिंसा में सीआरपीएफ के एक जवान की जान चली गई है। जबकि जवानों और अधिकारियों के आवास में आग लगा दी गई।

सुरक्षा बलों के खिलाफ हथियारों का इस्तेमाल 

सूत्रों के मुताबिक, मणिपुर में सुरक्षा बलों के सामने सबसे बड़ी परेशानी यह है कि वहां के पुलिस थानों से लूटे गए हथियार दंगाइयों के हाथ में पहुंच गए है। सुरक्षा बलों के खिलाफ इन हथियारों का इस्तेमाल किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चुराचांदपुर में अलग-अलग एनकाउंटर में रिजर्व बटालियन के दो जवान घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि इस दौरान उपद्रवियों के हाथों में थानों से लूटे गए हथियार देखे गए है।  

हिंसा पर सीएम ने की सर्वदलीय बैठक 

मणिपुर सरकार ने शनिवार को राज्य की मौजूदा स्थिति पर चर्चा करने और क्षेत्र में शांति और स्थिरता लाने के तरीके खोजने के लिए एक सभी राजनीतिक दलों के साथ बैठक की है। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में कांग्रेस, CPI, JD(U), NPF, शिवसेना, TMC, BSP, AAP, MPP, AIFB, MNDF, ABHKP  सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और पूर्व मुख्यमंत्री ओ इबोबी सिंह सहित प्रमुख हितधारकों ने भाग लिया है। 

शांति समिति बनाने का लिया संकल्प 

राज्य सरकार ने कहा कि सर्वदलीय बैठक के दौरान जमीनी स्तर पर शांति लाने के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक शांति समिति बनाने का संकल्प लिया गया। यह समिति हिंसा और संघर्ष के अंतर्निहित कारणों की पहचान करने और समुदायों के बीच शांतिपूर्ण संवाद एवं सहयोग को बढ़ावा देने की दिशा में काम करेगी।  

calender
06 May 2023, 09:01 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag