नासा और यूरोपीय अंतरिक्ष प्रमुखों ने भारत और इसरो को चंद्रयान-3 की सफलता पर दी बधाई

Chandrayaan 3: भारत के चंद्रयान-3 ने चांद की सतह पर सफल लैंडिंग कर इतिहास रच दिया है. इसी के साथ चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला भारत पहला देश बन गया.

calender

Chandrayaan 3: भारत के चंद्रयान-3 ने चांद की सतह पर सफल लैंडिंग कर इतिहास रच दिया है. इसी के साथ चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला भारत पहला देश बन गया. इसके साथ ही यह सफलता प्राप्त करने वाला भारत दुनिया का चौथा देश बन चुका है. चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग से पहले पूरी दुनिया निगाहें टिकी हुईं थीं. ऐसे में अब चन्द्रमा मिशन के सफल होने पर भारत और इसरो को चारों तरफ से शुभकामनाएं मिल रहीं हैं. 

चंद्रयान-3 ने चांद की सतह पर सफल लैंडिंग के बाद इजराइल ने X पर बधाई दी है. इजराइल ने ट्वीट करते हुए कहा है कि चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक सफलता पर भारत को हार्दिक बधाई! अंतरिक्ष अन्वेषण (space exploration) के प्रति आपका समर्पण वास्तव में प्रेरणादायक है, और यह उपलब्धि विज्ञान और नवाचार के लिए एक और बड़ी छलांग है.

वहीं, नासा के चीफ बिल नेल्सन ने कहा कि चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग पर इसरो को बधाई देते हुए कहा कि आपकी सफल चंद्रयान-3 चंद्र दक्षिणी ध्रुव लैंडिंग पर बधाई हो इसरो ! चंद्रमा पर अंतरिक्ष यान की सफलतापूर्वक सॉफ्ट-लैंडिंग करने वाला चौथा देश बनने पर भारत को बधाई. हमें इस मिशन में आपका भागीदार बनकर खुशी हो रही है.

First Updated : Wednesday, 23 August 2023