PM Modi Speech on Chandrayaan 3 Landing: सफल लैंडिग पर PM मोदी ने दिया दुनिया को ये संदेश

PM Modi Speech on Chandrayaan 3 Landing:  देश के प्रधानमंत्री ने चंद्रयान 3 की सफल लैंडिग को लेकर इसरो और देश के सभी वैज्ञानिकों को बधाई दी...

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

PM Modi Speech on Chandrayaan 3 Landing:  देश के प्रधानमंत्री ने चंद्रयान 3 की सफल लैंडिग को लेकर इसरो और देश के सभी वैज्ञानिकों को बधाई दी. पीएम मोदी ने दक्षिण अफ्रीका से वर्चुअली चंद्रयान की लैंडिग देखी. जैसे ही लैंडर विक्रम चांद की सतह पर लैंड किया. इसरो ने चीफ एस सोमनाथ ने कहा कि हम चांद पर पहुंच गए हैं. इतना कहते ही पीएम नरेंद्र मोदी अपने हांथ में तिंरगा झंडा लहराने लगे. उनके चेहरे पर खुशी के भाव साफ साफ दिख रहे थे. 

पीएम मोदी ने कहा कि, "जब आंखों के सामने ऐसा इतिहास बनते हुए देखते हैं तो जीव धन्य हो जाता है. ऐसी ऐतिहासिक घटनाएं राष्ट्र जीवन की चिरंजीव चेतना बन जाती है. उन्होंने कहा कि. ये पल अविस्मरणीय है, ये क्षण अभूतपूर्व है, ये क्षण विकसित भारत के शंखनाद का है, ये क्षण नए भारत के जयघोष का है, ये क्षण मुश्किलों के महासागर को पार करने का है, ये क्षण जीत के चंद्रपथ पर चलने का है, ये क्षण 140 करोड़ धड़कनों के सामर्थ्य का है, ये क्षण भारत में नई ऊर्जा, नए विश्वास, नई चेतना का है, ये क्षण भारत के उदयमान भाग्य के आह्वान का है."

पीएम मोदी ने कहा कि, "हमने जमीन पर संकल्प लिया और चांद पर उसे पूरा किया... आज हम नए भारत की नई उड़ान के साक्षी बने हैं. इस समय मैं ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए दक्षिण अफ्रीका में हूं. हालाँकि, हर देशवासी की तरह, मैं भी चंद्रयान अभियान का इंतजार कर रहा था. अमृतकाल के प्रथम प्रभा में सफलता की ये अमृतवर्षा हुई है. हमने धरती पर संकल्प लिया और चांद पर उसे साकार किया। हमारे वैज्ञानिक साथियों ने कहा- भारत अब चांद पर है."

पीएम मोदी ने कहा कि, "मैं चंद्रयान टीम, इसरो और देश के सभी वैज्ञानिकों को हृदय से बधाई देता हूं। इस क्षण को साकार करने के लिए उन्होंने वर्षों तक कड़ी मेहनत की. आज हम अंतरिक्ष में नए भारत की नई उड़ान के साक्षी बने हैं। मैं इस समय BRICS में हिस्सा लेने के लिए दक्षिण अफ्रीका में हूं, लेकिन हर देशवासी की तरह मेरा मन भी चंद्रयान महाअभियान में भी लगा हुआ था. "

calender
23 August 2023, 06:44 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

Subscribe to Our YouTube Channel!

Stay updated with our latest videos. Click the button below to subscribe now!