Parliament Joint Meeting: संसद की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संबोधन, बोली- 'ग्रोथ की निरंतरता हमारी गारंटी

Parliament Joint Meeting: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज संसद की संयुक्त बैठक को संबोधित कर रही हैं. आम चुनाव के बाद केंद्र में तीसरी बार भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के गठन के बाद उनका ये पहला राष्ट्रपति भाषण है. अभिभाषण के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 18वीं लोक सभा के सभी नव निर्वाचित सदस्यों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं दी. इस दौरान मुर्मू ने कहा कि, आप सभी यहां मतदाताओं का भरोसा जीतकर आए हैं. देश सेवा और जन सेवा का मौका बहुत कम लोगों को मिलता है.

JBT Desk
JBT Desk

Parliament Joint Meeting: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को संसद पहुंचने पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. वह संसद में दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित कर रही है. इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा, "मैं 18वीं लोक सभा के सभी नव निर्वाचित सदस्यों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देती हूं. आप सभी यहां मतदाताओं का भरोसा जीतकर आए हैं. देश सेवा और जन सेवा का मौका बहुत कम लोगों को मिलता है."

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा, "देश में छह दशक के बाद पूर्ण बहुमत वाली स्थिर सरकार बनी है. लोगों ने इस सरकार पर तीसरी बार भरोसा जताया है. लोग जानते हैं कि सिर्फ यही सरकार उनकी आकांक्षाओं को पूरा कर सकती है. 18वीं लोकसभा कई मायनों में ऐतिहासिक लोकसभा है. इस लोकसभा का गठन अमृतकाल के शुरुआती वर्षों में हुआ था.

यह लोकसभा देश के संविधान को अपनाने के 56वें ​​वर्ष की भी साक्षी बनेगी...आगामी सत्रों में यह सरकार अपने कार्यकाल का पहला बजट पेश करने जा रही है. यह बजट सरकार की दूरगामी नीतियों और भविष्य के विजन का प्रभावी दस्तावेज होगा. बड़े आर्थिक और सामाजिक फैसलों के साथ-साथ इस बजट में कई ऐतिहासिक कदम भी देखने को मिलेंगे.

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो