जयपुर: योजना भवन की अलमारियों में मिला 2 करोड़ का ब्लैक मनी और 1 किलो का गोल्ड बिस्कुट, जानिए पूरा मामला

विकास में लगातार नीचे जा रहे इस राज्य में भ्रष्टाचार काफी ऊंचाई पर आ गया है। यह इसका जीता - जाता प्रमाण है, सरकार लीपापोती कर रही है लेकिन जनता से कुछ नहीं छिप सकता।

calender

भारतीय रिजर्व ने जिस वक्त 2 हज़ार के नोटों को को वापस लेने का निर्णय लिया, उसी दिन जयपुर में पुलिस ने योजना भवन स्थित और सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग (Located at Yojana Bhawan and Department of Information and Technology) के ऑफिस से 2 करोड़ से भी ज़्यादा की ब्लैक मनी बरामद की गयी है। इसके साथ - साथ एक किलो का गोल्ड बिस्कुट बह बरामद किया गया है। 

शुरूआती जांच में ऐसी जानकारी मिली है कि यह काला धन विभाग के ही सरकारी अधिकारियों का है। जिन्होंने उसे यहाँ पर छुपाया है। यह काला पैसा उन लोगों के जरिये लिया है जिन्हें कुछ ही महीने पहले निविदाएं आवंटित की थीं। हालांकि अभी तक अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि नहीं की है। पुलिस विभाग के सभी CCTV फुटेज को खंगाल रही है, वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इस मामले की जांच पर व्यक्तिगत रूप से अपनी नज़र बनाये हुए हैं। 

वहीं केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अशोक गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की राज्य विकास में लगातार नीचे जा रहा है कि भ्रष्टाचार में यह कितना ऊपर जा रहा है, यह इस बात का सबूत है। शेखावत ने ट्वीट करते हुए लिखा - गहलोत सरकार का पेट काले धन से ऊपर तक भर गया है, इसी लिए ही तो आज सचिवालय ने करोड़ों की नकदी और सोना उगल दिया है। विकास में लगातार नीचे जा रहे इस राज्य में भ्रष्टाचार काफी ऊंचाई पर आ गया है। यह इसका जीता - जाता प्रमाण है, सरकार लीपापोती कर रही है लेकिन जनता से कुछ नहीं छिप सकता। 

जानिए क्या है माजरा?

पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव ने जानकारी दी की शुक्रवार को योजना भवन में आईटी डिपार्टमेंट में बेसमेंट में 2 अलमारियां रखीं हुई थीं, जिनको खोलने का प्रयास किया गया। जिसमें पुलिस को अलमारी में बैग और ट्रॉली वाला सूटकेस मिला। जब पुलिस ने बैग के अंदर चेक किया तो उसमें करेंसी नोट मिले।

बताया जा रहा है की बैग में कुल 2 करोड़ 31 लाख 49 हजार 500 की भारी रकम पाई गई है। यह रकम 2 हज़ार और 500 के नोट के रूप में मिली है। जिसमें  7298 नोट 2 हज़ार के और बाकि के 500 के नोट हैं। यही नहीं इसके साथ ही एक किलो का गोल्ड बिस्कुट भी मिला है। 

पुलिस अधिकारी ने कहा की इस बारे में एक विशेष टीम जांच करेगी और पता लगाएगी की यह रकम किसकी है। अभी फ़िलहाल पुलिस ने 7 से 8 लोगों को अपनी हिरासत में ले लिया है। जिनसे पुलिस सख्ती से पूछताछ कर रही है। 
 

First Updated : Saturday, 20 May 2023