Republic Day: कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस का जश्न शुरू, दुनिया देख रही भारत की ताकत

इस साल के गणतंत्र दिवस के समारोह में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो मुख्य अतिथि के रूप में भारत आए हुए हैं. आज, भारत की संस्कृति और सेना की ताकत का प्रजेंटेशन किया जाएगा. परेड का मुख्य आकर्षण 'फ्लाई-पास्ट' होगा, जिसमें भारतीय वायुसेना के विमानों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिलेगा. इस मौके पर देश भर से कुल 31 झांकियां आई हैं, जिनमें 16 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की और 15 केंद्रीय मंत्रालयों और संगठनों की शामिल हैं.

Yaspal Singh
Edited By: Yaspal Singh

भारत आज 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. थोड़ी देर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराएंगी. द्रौपदी मुर्मू अपने अंगरक्षकों के साथ कर्तव्य पथ पहुंची और झंडारोहण किया. उनके साथ इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो भी थे. कर्तव्य पथ पर परेड शुरू हो चुकी है. दुनिया भारत की बढ़ती ताकत को देख रही है. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्तव्य पथ पहुंचे. पीएम ने तीनों सेनाओं से अभिवादन स्वीकार किया. उनके साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी थे. 

परेड का मुख्य आकर्षण 'फ्लाई-पास्ट' होगा

इस साल के गणतंत्र दिवस के समारोह में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो मुख्य अतिथि के रूप में भारत आए हुए हैं. आज, भारत की संस्कृति और सेना की ताकत का प्रजेंटेशन किया जाएगा. परेड का मुख्य आकर्षण 'फ्लाई-पास्ट' होगा, जिसमें भारतीय वायुसेना के विमानों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिलेगा. देश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और एडवांस मिलिट्री क्षमताओं का एक अनूठा संगम प्रस्तुत किया जाएगा, जो देश की ताकत और अखंडता को रीप्रजेंट करेगा.

गणतंत्र दिवस पर 10 हजार विशेष मेहमानों को बुलाया किया गया है. इस मौके पर देश भर से कुल 31 झांकियां आई हैं, जिनमें 16 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की और 15 केंद्रीय मंत्रालयों और संगठनों की शामिल हैं. ये झांकियां कर्तव्य पथ पर चलेंगी. झांकियों का विषय 'स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास' है.

पीएम मोदी ने दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

रिपब्लिक-डे के मौके पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बधाई दी है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "आज हम अपने गौरवशाली गणतंत्र की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं. इस अवसर पर हम उन सभी महान विभूतियों को नमन करते हैं, जिन्होंने हमारा संविधान बनाकर यह सुनिश्चित किया कि हमारी विकास यात्रा लोकतंत्र, गरिमा और एकता पर आधारित हो."  उन्होंने आगे कहा कि यह राष्ट्रीय उत्सव हमारे संविधान के मूल्यों को संरक्षित करने के साथ ही एक सशक्त और समृद्ध भारत बनाने की दिशा में हमारे प्रयासों को और मजबूत करे, यही कामना है. गणतंत्र दिवस की ढेरों शुभकामनाएं!

हमारा संविधान भारतीय गणतंत्र का गौरव है- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा, "सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ! हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों के न्याय, स्वाधीनता, समानता और भाईचारे के मूल्यों पर आधारित हमारा संविधान भारतीय गणतंत्र का गौरव है, धर्म, जात, क्षेत्र, भाषा से परे हर भारतीय का सुरक्षा कवच है - इसका सम्मान और रक्षा हम सभी का कर्तव्य है. जय हिंद, जय भारत, जय संविधान."

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा, "आजादी के बाद हमारे लोगों ने ऐसा लोकतंत्र दिया जो दुनिया के लिए मार्गदर्शक है. ये संविधान हमारा जीवंत दस्तावेज है और जीने की राह भी दिखाता है. मैं संविधान के निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले सभी लोगों को नमन करता हूं... इंडोनेशिया और भारत के बीच बहुत गहरे संबंध हैं, इसीलिए 75 साल बाद इंडोनेशिया के राष्ट्रपति भारत आए हैं और उन्होंने भारत के समृद्ध सांस्कृतिक लोकतंत्र को देखा है, उन्होंने संसद का भी दौरा किया. मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं."

calender
26 January 2025, 10:33 AM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो