score Card

अजीबोगरीब मामला- शराबी दूल्हे ने दूल्हन की दोस्त को पहना दिया हार, खड़ा हुआ विवाद, फिर..

दूल्हन द्वारा थप्पड़ मारने के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों परिवारों के बीच मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकी, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने और बारात को वापस भेजने के लिए पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।

Lalit Sharma
Edited By: Lalit Sharma

उत्तर प्रदेश के बरेली से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक शादी समारोह में उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया जब दुल्हन ने दूल्हे को थप्पड़ मार दिया। दरअसल, दूल्हा अपनी शादी के दिन भी नशे में था। फिर क्या था, जयमाला की रस्म के दौरान उसने दुल्हन की जगह उसकी सबसे अच्छी सहेली को माला पहना दी। इसके बाद जो हुआ वह यह कि दुल्हन ने सबके सामने दूल्हे को थप्पड़ मार दिया। 21 वर्षीय राधा ने दूल्हे को थप्पड़ मारा और फिर उससे शादी करने से इनकार कर दिया तथा बारात को वापस भेज दिया। बरेली जिले के कयोलड़िया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान ने अपनी बेटी की शादी पीलीभीत जिले के बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव गजरिया निवासी रविन्द्र कुमार के साथ तय की थी। 

गुस्साई दुल्हन ने जड़ा दूल्हे को थप्पड़ 

रात को बारात पहुंची। शादी समारोह के दौरान दूल्हा-दुल्हन मंच पर पहुंचे। दुल्हन ने दूल्हे के गले में माला डाली। इसी बीच नशे में धुत दूल्हे ने दुल्हन की सहेली के गले में हार डाल दिया। इसके बाद गुस्साई दुल्हन ने दूल्हे को थप्पड़ मार दिया और शादी करने से इंकार करते हुए वहां से चली गई। 

पीड़ित की रिपोर्ट की दर्ज

सूचना पर पहुंची पुलिस दूल्हे और उसके पिता बाबूराम को थाने ले आई। दुल्हन के पिता की तहरीर पर दूल्हे के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और सार्वजनिक अपमान की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने दूल्हे, उसके पिता और तीन दोस्तों का शांति भंग करने के आरोप में चालान कर दिया। 

calender
27 February 2025, 11:36 AM IST

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag