UPSC Toppers List: सिविल सर्विस परीक्षा में बेटियों ने फिर मारी बाजी, शक्ति दुबे ने पहली और हर्षिता गोयल ने हासिल की दूसरी रैंक
UPSC Toppers List: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 का रिजल्ट जारी हो गया है और इस बार भी बेटियों ने परचम लहराया है. शक्ति दुबे ने देशभर में टॉप करते हुए पहली रैंक हासिल की है, जबकि हर्षिता गोयल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है.

UPSC Toppers List: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 का अंतिम परिणाम आज घोषित कर दिया है. इस साल की परीक्षा में बेटियों ने एक बार फिर अपना परचम लहराया है. शक्ति दुबे ने पूरे देश में टॉप करते हुए पहला स्थान हासिल किया है, जबकि हर्षिता गोयल को दूसरी रैंक मिली है.
सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, इस बार कुल 1,129 रिक्त पदों को भरने के लिए यह भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई थी. इसमें भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) समेत केंद्रीय सेवाओं के ग्रुप 'ए' और ग्रुप 'बी' के पद शामिल हैं.
बेटियों का दबदबा कायम
इस बार की UPSC टॉपर लिस्ट में बेटियों ने बाजी मारी है. जहां शक्ति दुबे ने पहला स्थान हासिल किया है, वहीं हर्षिता गोयल ने दूसरे नंबर पर रहकर अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया है. इस परीक्षा में चयनित उम्मीदवार IAS, IPS, IFS, IRS समेत विभिन्न उच्च पदों पर नियुक्त होंगे.
UPSC CSE 2024 टॉपर्स की लिस्ट
-
शक्ति दुबे
-
हर्षिता गोयल
-
डोंगरे अर्चित पराग
-
शाह मरगी चिराग
-
आकाश गर्ग
-
कोमल पूनिया
-
आयुषी बंसल
-
राज कृष्ण झा
-
आदित्य विक्रम अग्रवाल
-
मयंक त्रिपाठी
-
एत्ताबोयिना साई शिवानी
-
आशी शर्मा
-
हेमंत
-
अभिषेक वशिष्ठ
-
बन्ना वेंकटेश
-
माधव अग्रवाल
-
संस्कृति त्रिवेदी
-
सौम्या मिश्रा
-
विभोर भारद्वाज
-
त्रिलोक सिंह
कुल रिक्तियों का विवरण
सरकार द्वारा रिपोर्ट की गई रिक्तियों की संख्या निम्नलिखित है:
भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS): 180 पद
-
सामान्य: 73
-
ईडब्ल्यूएस: 18
-
ओबीसी: 52
-
एससी: 24
-
एसटी: 13
भारतीय विदेश सेवा (IFS): 55 पद
-
सामान्य: 23
-
ईडब्ल्यूएस: 5
-
ओबीसी: 13
-
एससी: 9
-
एसटी: 5
भारतीय पुलिस सेवा (IPS): 147 पद
-
सामान्य: 60
-
ईडब्ल्यूएस: 14
-
ओबीसी: 41
-
एससी: 22
-
एसटी: 10
केंद्रीय सेवाएं ग्रुप ‘A’: 605 पद
-
सामान्य: 244
-
ईडब्ल्यूएस: 57
-
ओबीसी: 168
-
एससी: 90
-
एसटी: 46
ग्रुप ‘B’ सेवाएं: 142 पद
-
सामान्य: 55
-
ईडब्ल्यूएस: 15
-
ओबीसी: 44
-
एससी: 15
-
एसटी: 13
आरक्षित सूची का विवरण
नियम 20 (4) और (5) के अनुसार आयोग ने रिजर्व सूची में निम्नलिखित उम्मीदवारों को शामिल किया है:
कुल: 230 उम्मीदवार
-
सामान्य श्रेणी: 115
-
ईडब्ल्यूएस: 35
-
ओबीसी: 59
-
एससी: 14
-
एसटी: 6
-
PwBD-1: 1
PwBD श्रेणी के लिए आरक्षित पद
-
PwBD-1: 12
-
PwBD-2: 8
-
PwBD-3: 16
-
PwBD-5: 14
उम्मीदवारों के लिए जरूरी जानकारी
241 उम्मीदवारों की उम्मीदवारी फिलहाल प्रोविजनल रखी गई है, वहीं एक उम्मीदवार का रिजल्ट रोक दिया गया है. आयोग ने यह भी जानकारी दी है कि रिजल्ट घोषित होने की तारीख से 15 दिनों के भीतर उम्मीदवारों के अंक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे. किसी भी प्रकार की जानकारी या स्पष्टीकरण के लिए उम्मीदवार आयोग परिसर में स्थित सुविधा काउंटर से कार्यदिवसों में संपर्क कर सकते हैं.


