Pragyan Rover Video: विक्रम लैंडर ने भेजा बेहद खास वीडियो, चंदामामा के आंगन में खेल रहा रोवर प्रज्ञान

Pragyan Rover Video: चंद्रयान 3 की चांद पर सफल लैंडिग होने के बाद अब रोवर प्रज्ञान और लैंडर विक्रम नई-नई तस्वीरें शेयर कर रहे हैं. इस बीच आज फिर इसरो ने लैंडर विक्रम द्वारा बनाई गई एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है.

calender

Chandrayaan 3 Pragyan Rover Video: चंद्रयान 3 की चांद पर सफल लैंडिग होने के बाद अब रोवर प्रज्ञान और लैंडर विक्रम नई-नई तस्वीरें शेयर कर रहे हैं. इस बीच आज फिर इसरो ने लैंडर विक्रम द्वारा बनाई गई एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है.

चंदामामा के आंगन में खेल रहा प्रज्ञान -

बता दें कि इस वीडियो में रोवर प्रज्ञान एक खास अंदाज में नजर आ रहा है. दरअसल प्रज्ञान सुरक्षित मार्ग की तलाश में गोल-गोल घूमता नजर आ रहा है. इस रोटेशन को लैंडर विक्रम के इमेजर कैमरे द्वारा लिया गया है. इस पर इसरो ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि, "ऐसा महसूस हो रहा है मानो कोई बच्चा चंदामामा के आंगन में अठखेलियां कर रहा हो और मां प्यार से देख रही हो."

फिर हुई चांद पर सल्फर की पुष्टि -

गौरतलब हो कि इसरो ने इससे पहले एक्स पर लैंडर विक्रम द्वारा जारी एक और फोटो शेयर की थी. इसमें रोवर प्रज्ञान लेजर-प्रेरित ब्रेकडाउन स्पेक्ट्रोस्कोप (LIBS) उपकरण द्वारा चांद पर नए तत्वों को खोजते हुए नजर आ रहा है.

इसरो ने बताया कि इस उपकरण ने भी अब चांद पर सल्फर होने की पुष्टि की है. बता दें कि चांद पर सल्फर, ऑक्सीजन, टाइटेनियम, मैंगनीज, सिलिकॉन और आयरन समेत कई तत्व मिलने की पुष्टि इसरो पहले भी कर चुका है.

First Updated : Thursday, 31 August 2023