Weather Update : मौसम विभाग ने दिल्ली सहित उत्तराखंड में बारिश की जताई संभावना

मौसम विभाग ने अनुसार देश में अभी फिलहाल लोगों को लू से राहत मिलती नजर आ रही है। आईएमड ने बताया कि आने वाले दिनों में देश के कई हिस्सों में बेमौसम बरसात होने की संभावना है।

पिछले कुछ दिनों से दिल्ली, यूपी समेत देश के कई राज्यों मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। कभी धूप तो कभी बादल छाए रहने का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने अनुसार देश में अभी फिलहाल लोगों को लू से राहत मिलती नजर आ रही है। आईएमड ने बताया कि आने वाले दिनों में देश के कई हिस्सों में बेमौसम बरसात होने की संभावना है।

इस दौरान अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हालांकि मंगलवार 9 मई को बारिश होने का अनुमान नहीं है। मिली जानकारी के मुताबिक इस पूरे सप्ताह तापमान में बढ़ोत्तरी नहीं होगी। वहीं राजस्थान नें 1-2 में अधिकतम तापमान में 4 डिग्री की वृद्धि को सकती है।

दिल्ली में मौसम का हाल

सोमवार 8 मई को दिल्ली-एनसीआर समेत देश के अन्य राज्यों में हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने मंगलवार दिल्ली के मौसम को लेकर जानकारी दी है। आईएमडी के अनुसार राजधानी में आज अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं 13 मई को दिल्ली के आसपास के इलाकों में बारिश होने की संभावना है।

इसके अलावा कुछ राज्यों में 9 और 10 मई को अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं पटना में पछुआ हवा चल सकती है, जिसके कारण प्रदेश में अगले पांच दिनों तक प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा। आईएमडी ने बताया मंगलवार को झारखंड के चाईबासा, जमशेदपुर और सरायकेला क्षेत्र में आसमान पूरी तरह साफ रहेगा।

देश के इन इलाकों में बारिश का अलर्ट

पिछले कुछ दिनों से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में लगातार बेमौसम बर्फबारी और बारिश हो रही है। जिसके कारण न्यूनतम तापमान 5-10 डिग्री में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं मौसम विभाग भविष्यवाणी की कि आने वाले कुछ दिनों तकबर्फबारी व बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

वहीं ओडिशा, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल में तेज हवा के साथ बारिश होने का अनुमान है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। वहीं एक-दो जगहों पर बादल छाए रह सकते हैं। मौसम विभाग ने कहा हिमाचल के कई जिलों में भारी बर्फबारी की संभावना है।

calender
09 May 2023, 09:57 AM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag