Nigeria Violence: सूडान के बाद इस अफ्रीकी देश में हिंसक झड़प, 85 की मौत, घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग

सूडान के बाद अफ्रीका महाद्वीप के देश नाइजीरिया में हिंसक झड़प शुरू हो गई है। पिछले कई दिनों से यहां चरवाहों और किसानों के बीच हुई झड़पों में दर्जनों लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल हुए है।

Lalit Hudda
Lalit Hudda

हाइलाइट

  • नाइजीरिया अफ्रीका महाद्वीप का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश है। जिसकी कुल आबादी 21 करोड़ से अधिक है।

अफ्रीका महाद्वीप के सबसे अधिक आबादी वाले देश नाइजीरिया में पिछले कई दिनों से हिंसा हो रही है। नाइजीरिया में चरवाहों (पशुओं को चराने वाले) और किसानों के हुई खूनी झड़पों की वजह से लोग अपने घर छोड़ने के लिए मजबूत है। देश के मंत्री डेनियल ने बताया है कि खूनी झड़प में अब तक दर्जनों लोग मारे गए है। हिंसा वाले इलाको से 85 लोगों के शव बरामद हुए हैं। जबकि कई लोग घायल भी हुए है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

बता दें कि नाइजीरिया अफ्रीका महाद्वीप का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश है। नाइजीरिया की कुल जनसंख्या 21 करोड़ से अधिक है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नाइजीरिया में जारी हिंसा के चलते तीन हजार से ज्यादा लोग विस्थापित हुए है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीते सोमवार को नाइजीरिया के कई गांवों में हिंसा भड़क गई है। इस हिंसा में 30 लोगों की मौत हो गई थी। हिंसा के तीन से चार दिन बात मरने वालों का आंकड़ा ज्यादा हो गया है। स्थानीय नेता जोसेफ ग्वांकट ने बताया कि खोज और बचाव दल ने अब तक 85 शव बरामद किए हैं। रिपोर्ट में प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया गया है कि पठारी राज्य के मंगू जिले के कई गांवों में गुरूवार को भी हिंसा हुई है। जानकारी के मुताबिक, यह क्षेत्र में पिछले कई जातीय और धर्मिक तनाव से जूझ रहा है।

3 हजार अधिक लोग विस्थापित 

देश के एनईएमए के अधिकारी यूजीन नाइलोंग ने कहा कि हिंसाग्रस्त क्षेत्रों में हिंसा के चलते 3683 लोग विस्थापित हो चुके हैं। वहीं घायलों की संख्या अभी तक स्पष्ट नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि 720 से अधिक घर या तो आंशिक रूप से या पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं। 

calender
19 May 2023, 06:02 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

Subscribe to Our YouTube Channel!

Stay updated with our latest videos. Click the button below to subscribe now!