score Card

पुतिन का राजकुमार! रूस के भविष्य की पहली झलक, सामने आई बेटे इवान की तस्वीर

व्लादिमीर पुतिन के बेटे इवान की हाल ही में सामने आई तस्वीरों ने एक बार फिर उनकी निजी ज़िंदगी को सुर्खियों में ला दिया है। अब सवाल उठ रहा है—क्या यही होंगे पुतिन के उत्तराधिकारी?

Lalit Sharma
Edited By: Lalit Sharma

इंटरनेशनल न्यूज. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की निजी जिंदगी जितनी रहस्यमयी रही है उतनी ही चर्चा में भी रहती है. सितंबर 2024 में एक मैगजीन ने दावा किया था कि पुतिन के दो बेटे हैं, जो गुप्त जीवन जी रहे हैं, अब सात महीने बात उनके बड़े बेटे की तस्वीर सामने आई है, जिसने दुनिया को हैरान कर दिया है. टेलीग्राम चैनल VChK-OGPU ने एक तस्वीर साझा की है, जिसमें दावा किया गया है कि यह लड़का पुतिन का बड़ा बेटा है। इसके साथ ही एक और तस्वीर में पुतिन की प्रेमिका मानी जाने वाली एलिना काबेवा को भी बेटे इवान के साथ दिखाया गया है।

कौन है पुतिन का यह रहस्यमयी बेटा इवान?

डोजियर सेंटर और द मॉस्को टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, इस लड़के का नाम इवान है, जिसकी उम्र अभी 10 साल है। जन्म 2015 में स्विट्जरलैंड में हुआ था और वो एलिना और पुतिन का सबसे बड़ा बेटा है। इवान मॉस्को में पढ़ाई करता है। रिपोर्ट के मुताबिक वह अंग्रेज़ी और रूसी भाषा सीख रहा है, साथ ही उसे जिम और तैराकी की भी ट्रेनिंग दी जा रही है। वह आम बच्चों की तरह स्कूल नहीं जाता, बल्कि बेहद सुरक्षा में रहता है और पब्लिक में तभी आता है जब कोई बहुत बड़ा कार्यक्रम होता है।

एक और बेटा और गुप्त विवाह की चर्चा

इवान के अलावा एक और बेटे का भी ज़िक्र किया जाता रहा है, जिसकी उम्र महज 6 साल है और उसे "पुतिन जूनियर" कहा जाता है। पुतिन ने 1983 में ल्यूडमिला से शादी की थी और उनसे दो बेटियां हैं। लेकिन 2013 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद यह माना जाता है कि पुतिन ने एलिना काबेवा से गुपचुप शादी कर ली।

इवान में दिखता है पुतिन का अक्स 

डोजियर सेंटर की रिपोर्ट कहती है कि जब इवना का जन्म हुआ तो पुतिन ने खुशी में टेबल पर हाथ मारते हुए कहा था कि बेटा हुआ है. बताया जा रहा है कि इवान का चेहरा बचपन के पुतिन से काफी मिलता-जुलता है. यही वजह है कि अब उसे पुतिन का संभावित उत्तराधिकारी माना जा रहा है. रूस के संविधान के मुताबिक पुतिन आजीवन राष्ट्रपति रह सकते हैं, लेकिन अब चर्चाएं हो रही हैं कि इवान को लेकर कोई संवैधानिक प्रावधान लाया जा सकता है. फिलहला क्रेमलिन ने इस मामले पर चुप्पी साध रखी है. 

calender
23 April 2025, 01:59 PM IST

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag