Pigmentation Tips: झाइयां चेहरे की सुंदरता कर देती हैं कम, झाइयों को हटाने के ये तरीके करेंगे कमाल

झाइयां यानी पिगमेंटेशन चेहरे की रौनक छीन लेते हैं. इसिलए कुछ घरेलू उपाय अपनाकर आप चेहरे से झाइयों को खत्म कर सकते हैं।

calender
15 March 2023, 05:16 PM IST
हर किसी की चाहत होती है कि उसका चेहरा चांद की तरह चमके और देखने वाले चेहरे की तारीफ करें। लेकिन चेहरे पर कई तरह के दाग धब्बे और झाइयां चेहरे की सुंदरता को दाग लगा देती हैं। ये दिखने में तो भद्दा लगता ही है, साथ ही अगर ये चेहरे पर लंबे समय के लिए रहे तो चेहरे की नैचुरल चमक खो जाती है। इन्हीं में से एक है चेहरे पर झाइयों की समस्या। झाइयों को मेडिकल भाषा में पिगमेंटेशन और फ्रेकल्स कहा जाता है। इसके तहत त्वचा पर काले औऱ भूरे छोटे छोटे धब्बे हो जाते  हैं जो देखने में बुरे लगते हैं। 
 
कैसे होती हैं चेहरे पर झाइयां
पिगमेंटेशन यानी फ्रेकल्स और झाइयों की समस्या तब होती है जब त्वचा में मेलेनिन की अधिकता हो जाती है। इसका मुख्य कारण त्वचा में मेलेनिन की अधिकता है जो त्वचा का रंग दृव्य बदल देता है। इसका दूसरा कारण है सूर्य का अल्ट्रावायलेट किरणों का प्रभाव। जबकि इसके तीसरे कारण में आनुवांशिका वजहों को जिम्मेदार ठहराया गया है। जब त्वचा पर मेलेनिन की अधिकता होती है तो त्वचा पर काले भूरे धब्बे बन जाते हैं जिनको झाइयां कहते हैं।  
 
क्यों होती हैं झाइयां
यूं तो बाजार में कई तरह के क्रीम लोशन और ट्रीटमेंट हैं जिनकी मदद से झाइयां हटाने का दावा किया जाता है। लेकिन इनका त्वचा पर आगे जाकर साइड इफेक्ट होता है जो परेशानी का सबब बन जाता है। वैसे तो झाइय़ों से बचने के लिए ज्यादा देर धूप में नहीं रहना चाहिए। चेहरे पर सन्स्क्रीन का उपयोग करना बेहतर होता है। इंसान को अपने आहार पर भी ध्यान देना चाहिए और डाइट में विटामिन सी , बी 12 और विटामिन ई को शामिल करना चाहिए। बाजार में आने वाले कैमिकल युक्त ट्रीटमेंट्स से परहेज करना चाहिए। इसलिए कुछ आयुर्वेदिक और घरेलू उपाय अपनाकर झाइयों को हमेशा के लिए साफ किया जा सकता है। 
 
झाइयों से बचाव के तरीके
यूं तो आहार में खीरा, टमाटर,संतरा, छाछ नींबू पानी को शामिल करके झाइयों की परेशानी को खत्म किया जा सकता है। इसके अलावा कच्चे आलू को कद्दूकस करके इसका रस पीने  से भी चेहरे की छाइयां औऱ दाग धब्बे चले जाते हैं। 
 
तुलसी की पत्तियों को पीस लें। इसमें जरा सा नींबू का रस मिला लें और इसे चेहरे पर पिगमेंटेशन वाली जगह पर लगा लें और सूखने पर धो दें। इसे हफ्ते में दो दिन करने पर धीरे धीरे झाइयां दूर होने लगती हैं। 
 
एलोवेरा जेल से भी झाइयों की समस्या दूर हो सकती है।  रोज दिन में एक बार चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाने से इसके रेडिएशन प्रोटेक्टिव गुण झाइयों को गायब कर देते हैं। 
 
हल्दी में  मेलेनोजेनेसिस इफेक्ट पाया जाता है, ये इफेक्ट त्वचा में मेलेनिन के उत्पादन की प्रोसेस को धीमा करके रोक देता है जिससे झाइयां जड़ से खत्म होने लगती है। 
 
दो  चम्मच ताजा दही को ब्लेंड कीजिए और एक बाउल में थोड़ा सा गुलाब जल लेकर मिक्स कर लीजिए। इसे पिगमेंटेशन की जगह पर लगाइए औऱ आधे घंटे बाद धो लीजिए। इससे धीरे धीरे झाइयों का खात्मा हो जाएगा। 
 
कीवी के उपयोग से भी आप झाइय़ों को बाय बाय कर सकते हैं। कीवी को कस कर उसका गूदा निकाल लीजिए और इसके गूदे में थोड़ा सा नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर मसाज कीजिए। इससे जल्द आराम पड़ेगा।  
 
शहद को एक बाउल में लीजिए, इसमें थोड़ा सा नींबू का रस मिलाकर अच्छे से मिक्स कीजिए और पिगमेंटेशन पर लगाइए। आधा घंटा तक यूं ही रहने दीजिए औऱ आधा घंटा बाद साफ पानी से धो लीजिए।
 
नीलगिरी के तेल की रेगुलर मालिश करने से भी झाइयां धीरे धीरे खत्म  हो जाती हैं। 
 
कोकोआ बटर के यूज से भी झाइयां खत्म करने में मदद मिलती है। रात को सोने से पहले चेहरे पर कोकोआ बटर से चेहरे की मालिश करें और बिना धोए ही सो जाएं। सुबह उठकर साफ पानी  से चेहरा धो लेना चाहिए। 
 
बैंगन की मदद से झाइयां दूर हो सकती हैं। कच्चा बैंगन काटकर एक टुकड़े को त्वचा पर मसाज करने से झांइयां खत्म हो जाती हैं।
 
केले के छिलके में भी पिगमेंटेशन को खत्म करने का गुण है। केले का छिलका प्रभावित जगह पर लगाने से धीरे धीरे झाइयां दूर हो जाती हैं।
calender
15 March 2023, 05:16 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो