लिट्टी चोखा रेसिपी: क्या आप भी खाना चाहते हैं बिहार की फेमस डिश, तो इस रेसिपी से बनाए और परिवार के साथ लुत्फ उठाए

आप सभी जानते ही होंगे बिहार की मशहूर डिश लिट्टी चोखा है लेकिन अब यह पूरे देश का फेवरेट डिश बन गया है। लिट्टी चोखा बिहार में आपको कहीं भी छोटे से छोटे चाय के दुकान पर भी खाने को मिल जाएगा। बता दें कि सर्दियों में ज्यादा तर लिट्टी चोखा को लोग घर पर बना कर खाते हैं। आप भी अगर लिट्टी चोखा का स्वाद लेना चाहते हैं तो हमारे दिए गए लिट्टी चोखा की रेसिपी को जरूर ट्राई करे।

Deeksha Parmar
Deeksha Parmar

आप सभी जानते ही होंगे बिहार की मशहूर डिश लिट्टी चोखा है लेकिन अब यह पूरे देश का फेवरेट डिश बन गया है। लिट्टी चोखा बिहार में आपको कहीं भी छोटे से छोटे चाय के दुकान पर भी खाने को मिल जाएगा। बता दें कि सर्दियों में ज्यादातर लिट्टी चोखा को लोग घर पर बना कर खाते हैं। आप भी अगर लिट्टी चोखा का स्वाद लेना चाहते हैं तो हमारे दिए गए लिट्टी चोखा की रेसिपी को जरूर ट्राई करे। हमारे दिए गए इस रेसिपी को फॉलो करके आप अपने घर पर आसानी से स्वादिष्ट लिट्टी चोखा बना सकता है। और अपने परिवार या दोस्तों के साथ लिट्टी चोखा का आनंद ले सकते है।

लिट्टी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

आटा या मैदा- 3 कप , सत्तू- 2 कप,  सरसों तेल- 2  चम्मच, घी- 2 चम्मच,  प्याज (बारीक कटा)- 2, लहसुन (बारीक कटा)- 2,  अदरक - 1टुकड़ा,  हरी मिर्च( बारीक कटी)- 5,  हरा धनिया (बारीक कटा हुआ), अजवाइन- ½ चम्मच, अचार का मसाला- 2 चम्मच, नींबू का रस- 2 टेबल स्पून, नमक- स्वादानुसार

चोखा बनाने कि लिए आवश्यक सामग्री-

1 बड़ा बैगन( गोल)- 1 आलू – 2 टमाटर – 2 प्याज बारीक कटी हुई – 1 टुकड़ा अदरक बारीक कटी हुई- 1 टुकड़ा लहसुन बारीक कटी हुई – 1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई – 4 हरा धनिया – 1 टी स्पून सरसो तेल- 1 टेबल स्पून नमक स्वादानुसार

लिट्टी बनाने की विधि-

लिट्टी बनाने के लिए सबसे पहले आटे को छान कर उसमें 2 चम्मच घी स्वाद के अनुसार नमक, एक चुटकी खाने वाला सोड़ा और अजवाइन मिलाकर गुनगुने पानी से आटा को गुंथ ले। गुथने के बाद इसे आधा घंटे तक रेस्ट के लिए छोड़ दे। अब आटे में भरने के लिए मसाला तैयार करेंगे। सबसे पहले एक बर्तन में सत्तू निकालें, उसमें प्याज, लहसुन, अदरक, हरी मिर्च, धनिया पत्ता नींबू, अचार का मसाला, जीरा, सारे सामग्री को अच्छे से मिलाकर मिश्रण तैयार कर ले। इसके बाद गुंथे हुए आटे से मिडियम साइज की लोइयां बनाकर उसको कटेरी का आकार दें उसके बाद उसमें बनाए गए मिश्रण को भर कर हाथों की सहायता से उसे बंद करके वापस गोल सेफ देकर हल्के हाथों से दबाए। ऐसे ही सारे मिश्रण को आटे में भर लें। अब एक लोहे की तगाड़ या कढाई ले उसमें कोयले या लकड़ी से आग तैयार करें उसके बाद जो लोईयां आपने बनाई है उसे आग में अच्छे से सेंक लें ध्यान रखें कि जले न और कच्चे न रहें लिट्टी अच्छे से सिकने के बाद उसे आग से बाहर निकाल कर साफ कपड़े से पोछ लें।

चोखा बनाने की विधि-

चोखा बनाने के लिए सबसे पहले बैंगन और आलू को भून कर मैश कर लें। अब एक कढ़ाही में सरसों तेल डालकर गर्म करें, तेल गर्म हो जाए तो जीरा ,प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया, अदरक, लहसुन, टमाटर को डालकर अच्छे से भुने, अब मैश किए हुए बैंगन को भी कढ़ाई में डालकर फ्राई कर लें। आपका स्वादिष्ट बैंगन का चोखा तैयार हैं। अब आग पर सेंके हुए लिट्टी को बीच से तोड़कर घी में डुबो कर निकाल लें और बैंगन के चोखा के साथ सर्व करें आप चाहे तो हरे धनिये की चटनी के साथ भी सर्व कर सकते है।

calender
30 January 2023, 01:10 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो