अपनी पाचन शक्ति को दुरुस्त करने के लिए अपनी जीवनशैली में अपनाएं यह डाइट टिप्स

अक्सर बाहर का कुछ न कुछ तला- भुना या फिर उल्टा- सीधा खाने से हमारे पाचन शक्ति कमजोर हो जाती है, और बीमार भी पड़ सकते हैं। इससे पाचन शक्ति ठीक न हो तो डायरिया जैसी समस्या होने का खतरा बन जाता है। इसलिए अपनी पाचन क्रिया को ठीक करने के लिए सही डाइट लें, जिससे सही पोषण भी मिले।तो फिर आइए ऐसे ही कुछ खाद्द पदार्थों के बारे में जानते हैं।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

अक्सर बाहर का कुछ न कुछ तला- भुना या फिर उल्टा- सीधा खाने से हमारे पाचन शक्ति कमजोर हो जाती है, और बीमार भी पड़ सकते हैं। इससे पाचन शक्ति ठीक न हो तो डायरिया जैसी समस्या होने का खतरा बन जाता है। इसलिए अपनी पाचन क्रिया को ठीक करने के लिए सही डाइट लें, जिससे सही पोषण भी मिले।तो फिर आइए ऐसे ही कुछ खाद्द पदार्थों के बारे में जानते हैं।

1. केला

पाचन क्रिया को ठीक करने में केले का सेवन बहुत लाभकारी है। केले में फाइबर और पेक्टिन की मात्रा पाई जाती है। यह पाचन शक्ति के लिए अतियंत लाभकारी है। जो हमारे पाचन तंत्र को ठिक करता है। इसके सेवन से निकासी की प्रक्रिया सरल हो जाती है। इसलिए कम से कम एक केले का रोज़ जरुर करें।

2. योगर्ट का सेवन

इसको आप अपने खाने की लिस्ट में एड कर सकते है। क्योंकि यह पाचन क्रिया को ठीक करने में काफी मदद करता है। इसमें probiotic के गुण पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर के लैक्टिक एसिड की मात्रा को बढ़ाता है। जो हमारे पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। और हमारी आंत को कई संक्रमण से बचाने में मदद करता है।

3. हरी पत्तेदार सब्जियों का करें सेवन

यह तो सभी को मालूम होगा की हरी सब्जियों को खाने से कितने लाभ होते हैं। ऐसे ही यह पाचन क्रिया में भी गुणकारी है। हरी सब्जियों में आप पालक, मेथी ,बथुआ ब्रॉक्ली आदि, जैसी हरी पोषण से भरी सब्जियों का सेवन कर सकता हैं। क्योंकि इनमें विटामिन- C , विटामिन- K , विटामिन- A और फोलेट जैसे कई पोषक तत्व मौजूद हैं।

4. साबुत अनाज फायदेमंद

साबुत अनाज पाचन क्रिया को एकदम दुरुस्त करता है। इनमें फाइबर की मात्रा भरपूर पाई जाती है। जो पाचन क्रिया को मजबूत करने में काफी सहायक होता है। और मेटाबॉलिज्म की क्रिया को दुरुस्त करता है।

5. लीन मीट का सेवन

पाचन क्रिया ठीक करने के लिए वसा युक्त मीट को सेवन करने से परहेज़ करें, क्योंकि पेट की समस्याओं को बढ़ावा देता है। इसके अलावा आप स्किन लेस मीट को अमनी डायट में शामिल कर सकते हैं।यह पाचन क्रिया में कोई बाधा नहीं करता।

6. नियमित रुप से करें व्यायाम

रोज़ नियमित रुप से व्यायाम करने से आपकी पाचन क्रिया मजबूत बनती है। यह आपके खाने को तंत्रिका तंत्र से आगे बढ़ाने में सहायता करता है। और आपका वजन भी ठीक रहता है। रोज़ सुबह नियमित रुप से व्यायम करना बहुत ही लाभकारी होता है।

7. फैटी और तली चीज़ों से करें परहेज़

अगर आप फैटी और तले- भुने खाने का सेवन करतें हैं, तो इससे आपकी पाचन क्रिया धीमी पड़ सकती है। क्योंकि इस तरह का खाना कब्ज़ का कारण बानता है। और आपका वजन भी बढ़ सकता है। तला- भुना न केवल पेट की समस्याओँ को बढ़ाता है, बल्कि चेहरे का नेचुरल ग्लो भी छीन लेता है। इससे चेहरे पर मुहाँसों के होने का खतरा होता है।

ये भी पढ़ें......

दिल्ली जा रहे हैं तो इन टेस्टी स्ट्रीट फूड्स को जरुर करें ट्राई

calender
10 December 2022, 11:32 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो