गूगल पर जल उठेंगे दीपक, आप भी आजमाएं ये मजेदार ट्रिक

सर्च इंजन Googleपर हर त्योहार को अलग-अलग ढंग से सेलिब्रेट किया जाता है और अब रोशनी का त्योहार दीपावली आ रहा है तो इस त्योहार को और भी खास बनाने के लिए गूगल अपने यूजर्स को एक अनोखा और मजेदार सरप्राइज दे रहा है।

calender

सर्च इंजन Googleपर हर त्योहार को अलग-अलग ढंग से सेलिब्रेट किया जाता है और अब रोशनी का त्योहार दीपावली आ रहा है तो इस त्योहार को और भी खास बनाने के लिए गूगल अपने यूजर्स को एक अनोखा और मजेदार सरप्राइज दे रहा है। गूगल का सरप्राइज यॉजहै कि अगर आप गूगल पर 'Diwali' या 'Dipawali' सर्च करते हैं तो स्क्रीन पर कुछ मजेदार दिखेगा।

दरअसल गूगल के होमपेज पर जाने के बाद आप 'Diwali' या दिवाली से जुड़ा कोई कीवर्ड सर्च करेंगे तो आपको स्क्रीन पर जलतेहुए दीपक दिखाई देंगे। इसे लेकर गूगल इंडिया ने ट्वीट भी किया है कि यूजर्स को सरप्राइज के लिए दिवाली सर्च करना चाहिए। दरअसलस अगर आप ऐसा करेंगे तो स्क्रीन पर आपको दिये दिखते हैं, जिन्हें जलाकर उजाला करना होता है।

गूगल की नई ट्रिक

दरअसल गूगल सर्च में 'Diwali' सर्च करने के बाद आपको त्योहार के बारे में जानकारी दी जाएगी और सबसे ऊपर एक दीपक का एनिमेशन नजर आएगा। इस दीपक के साइड में 'Festivity' लिखा है।

फिर जब आप दीपक पर क्लिक करेंगे तो स्क्रीन पर आठ दीपक नजर आएंगे और आपका माउस पॉइंटर एक जलते हुए दीपक में दिखाई देगा। इसकी मदद से आपको सभी दीपक जलाने होंगे और ऐसा करने से पूरी स्क्रीन पर उजाला हो जाएगा। हालांकि कुछ देर बाद सारे दीपक अपने आप गायब हो जाएंगे और फेड हुई स्क्रीन लाइट-अप हो जाएगी।

 

 

 

  

First Updated : Monday, 17 October 2022