Holi 2023: होली पर इन 5 जगहों पर बनाएं सेलिब्रेशन का प्लान, यादगार बन जाएगा दिन

देशभर में होली का त्योहार काफी धूमधाम और मौज-मस्ती के साथ मनाया जाता है। वहीं होली का त्योहार कुछ लोगों को फेवरेट भी होता है। ऐसे में अगर आप इस साल होली को शानदार बनाना चाहते है, तो इन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते है।

Shruti Singh
Shruti Singh

होली भारत के सबसे प्रमुख और लोकप्रिय त्योहारों में से एक है। इस पर्व को देशभर में काफी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। होली के दिन लोग एक दूसरे को रंग लगाते हैं और तरह तरह के पकवान का स्वाद लेते हैं। ये खुशियों और रंगो का त्योहार है। इस साल होली 8 मार्च को मनाई जाएगी। वहीं अगर आप होली के त्योहार और भी ज्यादा यादगार बनाना चाहते है, तो आप भारत की इन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते है।

भारत में इन जगहों पर होली का है असला मजा, आप भी घूमने का बनाएं प्लान

1. मथुरा-वृंदावन, उत्तर प्रदेश

भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा और वृंदावन होली के लिए काफी मशहूर है। यहां 7 दिन पहले ही होली की शुरुआत हो जाती है। इस दौरान मथुरा और वृंदावन में फूलों की होली, रंगों की होली और लठ्ठमार होली बेहद धूमधाम से मनाई जाती है। ऐसे में हर साल लाखों की तादाद में देश-विदेश से पर्यटक होली का लुत्फ उठाने मथुरा और वृंदावन आते हैं। ऐसे में इस साल आप भी मथुरा-वृंदावन में होली सेलिब्रेट कर सकते है।

2. उदयपुर, राजस्थान

होली की शाम को उदयपुर में खास तरह की होली मनाई जाती है। इसे शाही होली कहा जाता है। इस दिन लोग आग जलाकर शाही तरीके से होलो मनाते है। बता दें कि होली के मौके पर उदयपुर में शाही महल से मानेक चौक तक जुलूस निकाला जाता है। ये बेहद शानदार होता है और इस जुलूस में हाथी, घोड़े, रॉयल बैंड आदि शामिल होते है।

3. पुष्कर, राजस्थान

राजस्थान के पुष्कर में भी होली का त्योहार काफी हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। होली के दिन जहां समूचा पुष्कर भजन और रंगों की मस्ती में डूबा रहता है। वहीं पुष्कर की होली में विदेशी पर्यटकों की उपस्थित और शानदार डांस परफॉर्मेंस की झलक से चार चांद लग जाते हैं। पुष्कर में होली काफी मजेदार तरीके से सेलिब्रेट की जाती है और आप भी इस वर्ष यहां की होली का लुत्फ उठा सकते है।

4. शांति-निकेतन, पश्चिम बंगाल

दुर्गा पूजा के बाद पश्चिम बंगाल की होली देश में सबसे ज्यादा मशहूर है। वहीं, बंगाल में स्थित शांति निकेतन की होली पर्यटकों को बेहद पसंद आती है। बता दें कि शांति निकेतन में होली की शुरुआत गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर ने की थी। इस होली में आपको रंगों के साथ-साथ शानदार कल्चरल प्रोग्राम भी देखने को मिल सकते हैं।

5. आगरा, उत्तर प्रदेश

होली बनाने के लिए आगरा भी सबसे अच्छी जगहों में से एक है। आगरा में हर साल शानदार होली समारोह का आयोजन होता है। ताज के दीदार के साथ ही आप आगरा में होली का जमकर आनंद ले सकते है।

calender
27 February 2023, 01:12 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो