जानिए च्यवनप्राश खाने से क्या होते हैं फ़ायदे और नुकसान

चय्वनप्राश एक आयुर्वेदिक उत्पाद होता है , जिसके सेवन से कई बीमारियां दूर होती हैं। यह जड़ी बूटियों से बनाया जाता है और साथ ही इसमें नेचुरल गुण पाए जाते है। डॉक्टर्स भी च्यवनप्राश खाने की सलाह देते हैं। इसके सेवन करने से कई फायदे होते है

Poonam Chaudhary
Poonam Chaudhary

चय्वनप्राश एक आयुर्वेदिक उत्पाद होता है , जिसके सेवन से कई बीमारियां दूर होती हैं। यह जड़ी बूटियों से बनाया जाता है और साथ ही इसमें नेचुरल गुण पाए जाते है। डॉक्टर्स भी च्यवनप्राश खाने की सलाह देते हैं। इसके सेवन करने से कई फायदे होते है। यह ठंड में खाने से अधिक फायदेमंद होता है क्योंकि यह ठंड से बचाने में मददगार होता है। इसका सेवन करना बच्चों से लेकर बूढ़ों तक सभी के लिए लाभकारी होता है। तो आइये जानते है इसके क्या हैं फायदे और नुकसान-

 च्यवनप्राश में मौजूद गुण

च्यवनप्राश एक आयुर्वेदिक ओषधि है , इसमें आंवला, वसका , अश्वगंधा , तुलसी , लौंग , नीम , केसर , पिप्पली , घी , शहद , इलायची आदि जैसे कई नेचुरल हर्ब्स पाए जाते हैं।

 हर्ट को रखे स्वस्थ

च्यवनप्राश हृदय स्वस्थ के लिए अतियंत लाभकारी है। यह एक कॉर्डियो टॉनिक का काम करता है एक शोध के अनुसार यह पाया गया की , यह दिल को मजबूत बनाये रखने में मदद करता है और साथ ही दिल से जुडी बिमारियों के खतरे को कम करता है। यह हार्ट अटैक जैसी समस्या को भी कम करता है।

 बालों को रखे स्वस्थ

आपको बता दें की इसमें आंवला के गुण मौजूद हैं , इसके सेवन से बालों में एक नेचुरल शाइन आती है। वही साथ ही यह बालों के झड़ने और टूटने की समस्या को भी दूर करता है। इसका नियमित सेवन करने से बालों से जुडी कोई भी परेशानी नहीं होती है और बालों में ग्रोथ भी होती है।

 खासी और जुखाम में लाभकारी

बदलते मौसम के साथ कई बीमारियां भी आती हैं। इसके लिए च्यवनप्राश का सेवन करना बहुत ही लाभकारी है। इसके सेवन से सर्दी - खासी जैसी समस्या दूर होती है। इसमें शहद होता है जो सर्दी और खासी की परेशानी से छुटकारा दिलाता है। यह हमारे इम्युनिटी पावर को भी बढ़ाता है। यह शरीर से बुरे बैक्टीरिया को खत्म करता है।

 च्यवनप्राश का सेवन कब न करें

जानकारी के लिए बता दें , च्यवनप्राश को पचाना मुश्किल होता है , यदि आपको पेट दर्द से जुडी कोई समस्या है तो इसका सेवन करने से बचे। च्यवनप्राश का सेवन कुछ लोग खाना खाने से बाद करते हैं , जिनमे से किसी - किसी को अपच जैसी समस्या होने लगती है। अगर ऐसा हो तो च्यवनप्राश का सेवन न करें।

calender
28 January 2023, 05:34 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो