दूध के साथ भूलकर भी ना करें इन चीजों को खाने की गलती, होता है बड़ा नुकसान

दूध को प्रोटीन, कैल्शियम और कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर एक कम्पलीट मील माना है। सेहत के लिए इतना फायदेमंद होता लेकिन फिर भी दूध के साथ कुछ चीजों का सेवन करने की मना होती है। क्योंकि अगर आप ये कुछ चीजें दूध के साथ लेते हैं तो इनका कॉम्बिनेशन शरीर में नुकसान पहुंचाता है।

calender

दूध को प्रोटीन, कैल्शियम और कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर एक कम्पलीट मील माना है। सेहत के लिए इतना फायदेमंद होता लेकिन फिर भी दूध के साथ कुछ चीजों का सेवन करने की मना होती है। क्योंकि अगर आप ये कुछ चीजें दूध के साथ लेते हैं तो इनका कॉम्बिनेशन शरीर में नुकसान पहुंचाता है। इसके अलावा कुछ ऐसे आहार भी हैंजिसका सेवन आपको दूध पीने के बाद नहीं करना चाहिए। अन्यथा पित्तदोष बढ़ता है और पाचन से जुड़ी परेशानियां भी होती हैं।

जान लीजिए कौन से हैं वो आहार...

कटहल न खाएं

दूध पीने के बाद कटहल का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे आपको स्किन और पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है। साथ ही यह पाचन को भी प्रभावित कर सकता है।

मछली के बाद दूध

मछली को बालों से लेकर खूबसरत त्वचा तकके लिए फायदेमंद माना जाताहै लेकिन क्या आप जानते हैं मछली का सेवन कभी भी दूध के साथ नहीं करना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो स्किन पर सफेद धब्बे भी हो सकते हैं।

दूध और दही

कभी भी दूध और दही एक साथ नहीं लेने चाहिए इससे आपकी पाचन क्रिया प्रभावित हो सकती है।

खट्टे फलों का दूध ना पिएं

खट्टे फलों के साथ दूध का सेवन नहीं करने की सलाह दी जाती है। इसे खाने से उल्टी की समस्या हो सकती है। इसलिए आप जब भी खट्टे फल खाएं तो कम से कम 2घंटे बाद ही दूध का सेवन करना चाहिए।

First Updated : Friday, 11 November 2022