जानिए खड़े होकर पानी क्यों नहीं पीना चाहिए?

हमारे शरीर के लिए पानी बहुत ही जरुरी होता है। साथ ही यह हमारी सेहत को अनेक प्रकार की बीमारियों की चपेट से दूर रखने में काफी मदद करता है।इसके आलावा प्रत्येक व्यक्ति के शरीर में 60 से 70% जल होना बेहद ही आवश्यक है।यदि किसी कारण उस व्यक्ति के शरीर में पानी की कमी आ जाएं तो उसका शरीर अनेक प्रकार की बीमारियों का शिकार हो सकता है।

calender
15 March 2023, 02:22 PM IST

रोजाना समय से पानी पीने से हमारे शरीर में मौजूद बीमारियों को कम करने में भी सहायता करता है। आप ने कई ऐसे लोगों को देखा होगा जो खड़े होकर पानी पी लेते हैं। पानी पीने के भी कुछ नियम अपनाएं जाते हैं जिसका प्रयोग करके शरीर को स्वस्थ बनाया जा सकता है। कुछ लोगों को पानी पीने का तरीका पता नहीं होता है। कुछ लोग तो रास्ते पर चलते-चलते ही पानी पी लेते हैं।

ऐसा करना शरीर के लिए नुकसानदायक है। इससे शरीर में अनेक प्रकार की समस्याएं शुरु हो सकता हैं।कई हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि पानी बैठकर शांतिपूर्वक पीना चाहिए।जो लोग खड़े होकर पानी पीते हैं उनके शरीर में पाचन से जुड़ी अनेक प्रकार की समस्याएं शुरु हो जाती हैं।

गठिया के दर्द से परेशान

जिन लोगों की आदत होती है खड़े होकर पानी पीने की इस तरह से पीया गया पानी सेहत पर गंभीर रुप से प्रभाव डालता है।जिससे जोड़ों में तरल पदार्थ जमा हो जाता है और गठिया दर्द होने की संभावना हो जाती है। यह दर्द काफी तेज होता है साथ ही इससे कई लोग परेशान रहते हैं।

किडनी को नुकसान

यदि आपकी भी आदत खड़े होकर पानी पीने की है तो इस आदत को तुरत बदल देना चाहिए।इससे हमारे शरीर में किडनी से जुड़ी अनेक प्रकार की समस्या शुरु हो सकती हैं और यह किडनी और मूत्राशय में जमा होने लगता है। जिससे किडनी को नुकसान हो सकता है और यूरीनरी ट्रैक्ट डिसऑर्डर होने की सभावना होती हैं।

calender
15 March 2023, 02:22 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो