जानें कैसे करें मेटाबॉलिज्म की दर को ठीक

मेटाबॉलिज्म भोजन को ऊर्जा में बदलने की प्रक्रिया है। हमारे भोजन में जो पोषक तत्व मौजूद होते हैं, वे शरीर को दूसरे रूप में बदलकर उसे ऊर्जा देते हैं। अगर मेटाबॉलिज्म ठीक से नहीं होता है तो शरीर में कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं।

Janbhawana Times

ज्यादा बैठना मेटाबॉलिज्म के लिए अच्छा नहीं होता है बैठने के बजाय खड़े रहकर काम करना चाहिए क्योकि ज्यादा बैठने से मांसपेशियां अकड़ जाती हैं।

मेटाबॉलिज्म में सुधार करने में डाइट एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। बेहतर मेटाबॉलिक रेट के लिए हेल्दी डाइट लेनी चाहिए। प्रतिदिन प्रोटीन युक्त भोजन का सेवन करना चाहिए। फैट का सेवन कम मात्रा में करना चाहिए।

शारीरिक एक्टीविटी मेटाबॉलिज्म में सुधार करने में मदद करती है। मेटाबॉलिज्म को ठीक करने के लिए रोजाना व्यायाम या योग करना जरुरी है।

*मेटाबॉलिज्म रेट बिगड़ने से सेहत को कई नुकसान हो सकते हैं। खराब मेटाबॉलिज्म की वजह से डायबिटीज और दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

calender
21 September 2022, 05:41 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो