सभी महिलाओं के मेकअप किट में होनी चाहिए , इन शेड्स की लिपस्टिक

हर महिला का मैकअप को पूरा करती है लिपस्टिक। लिपस्टिक महिलाओ और फ्रेश और अस्ट्रेक्टिव लुक देती है। आजकल मार्किट में कई शेड्स की लिपस्टिक मिल जाती हैं। जिसके कारण अक्सर महिलाएं इसकी ख़रीददारी में कंफ्यूज हो जाती हैं।

Poonam Chaudhary
Poonam Chaudhary

हर महिला का मैकअप को पूरा करती है लिपस्टिक। लिपस्टिक महिलाओ और फ्रेश और अस्ट्रेक्टिव लुक देती है। आजकल मार्किट में कई शेड्स की लिपस्टिक मिल जाती हैं। जिसके कारण अक्सर महिलाएं इसकी ख़रीददारी में कंफ्यूज हो जाती हैं। अगर आपकी भी यही सिचुएशन है तो आज हम आपके लिए इसका हल लेकर आये हैं। आपको कुछ ऐसे शेड्स के बारे में बताएंगे जो हर महिला के पास होना ही चाहिए।

 क्लासिक रेड लिपस्टिक

रेड लिपस्टिक को हर तरह के ड्रेस कोड के साथ मैच किया जाता है। यह आपको एक ग्लामरौस लुक देता है। इस शेड को सदाबाहर भी माना जाता है। यदि आपका स्किन का कलर फेयर है तो आप बेरी रेड शेड लिपस्टिक का चयन करें। और जिनकी स्किन टोन थोड़ी डार्क है , वह ब्रिक और रस्ट कलर वाली लिपस्टिक को चुने।

 ट्रेंडी न्यूड लिपस्टिक शेड

आजकल न्यूड शेड्स काफी चलन में हैं। यदि आपका चेहरा इस लिपस्टिक को लगाने से अजीब नज़र नहीं आये तो आप इसका चयन कर सकती हैं.इसको लगाने से पहले क्रीमी न्यूड लिप बाम का इस्तेमाल करें। यह आपके होंठों को ड्राई नहीं दिखाता और मॉइस्चराइज करने में मदद करेगा।

 फेशनिस्ट पिंक लिपस्टिक शेड

भी रेड लिपस्टिक की तरह ही काफी ट्रेंड में है। यह एक गर्ली लुक देता है। और साथ ही इस लिपस्टिक को आप अपने गालों पर ब्लश के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकती हैं। आप एक बड़े ब्रश की मदद से अपने चीक बोन्स पर राउंड राउंड फैलाएं।

 बैरी और पल्म लिपस्टिक शेड

यदि आपको डार्क शेड्स लिपस्टिक्स पसंद हैं तो आप अपने होंठों के लिए बैरी और पल्म लिपस्टिक वाले शेड का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसमें आप पल्म , वाइन , या डार्क बेरी की शेड चुन सकती हैं। लेकिन यदि आप इसको खरीद रहीं हैं तो इसको लगाने से पहले अपने होंठों पर हमेशा लिपबाम का इस्तेमाल जरूर करें यह आपको एक ग्लॉसी लुक देगा।

calender
24 January 2023, 03:42 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो