पेट के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं मूली के कोफ्ते, ट्राई करें ये रेसिपी

सर्दियों के मौसम में मूली आपके सलाद की शोभा बढ़ाती है कुछ लोग मूली के पराठों खूब खाते हैं। लेकिन क्या कभी आपने मूली के कोफ्ते चखे हैं? अगर नहीं तो आज मूली के कोफ्ते बनाने की रेसिपी नोट कर लो।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

सर्दियों के मौसम में मूली आपके सलाद की शोभा बढ़ाती है कुछ लोग मूली के पराठों खूब खाते हैं। लेकिन क्या कभी आपने मूली के कोफ्ते चखे हैं? अगर नहीं तो आज मूली के कोफ्ते बनाने की रेसिपी नोट कर लो।

मूली स्वाद और पौष्टिकता से भरपूर होती है साथ ही इसके सेवन से आपका पाचन तंत्र दुरुस्त बना रहता है। इसलिए मूली के कोफ्ते स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहतमंद भी होते हैं।

मूली के कोफ्ते बनाने की सामग्री

•          2मूली

•          4-5टी स्पून बेसन

•          1टमाटर

•          3टेबलस्पून दही

•          1टी स्पून धनिया पाउडर

•          1टी स्पून लाल मिर्च पाउडर

•          1/2टी स्पून हल्दी

•          1टी स्पून जीरा

•          1चुटकी हींग

•          2-3हरी मिर्च

•          1/2टी स्पून अदरक पेस्ट

•          1/2टी स्पून लहसुन पेस्ट

•          2-3टेबलस्पून हरी धनिया पत्ती

•          1/2टी स्पून गरम मसाला

•          जरूरत के मुताबिक तेल

•          स्वादानुसार नमक

ऐसे बनाएंमूली के कोफ्ते

•          मूली के कोफ्ते बनाने के लिए सबसे पहले मूली अच्छे से छीलकर कद्दूकस कर लें।

•          इसके बाद कद्दूकस मूली को अच्छी तरह से निचोड़कर इसका पानी निकाल दें।

•          इसके बाद मूली को एक बड़े बाउल में डालकर इसमें बेसन, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर,नमक और कटी हुई हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह से मिला लें।

•          इसके बाद एक कढ़ाई में तेल डालकर मीडियम आंच पर गर्म करें।

•          फिर मूली के मिक्चर से कोफ्ते बनाकर तैयार कर लें।

•          इसके बाद गर्म तेल में डालकर सुनहरा होने तक डीप फ्राई कर लें।

•          अब इन तैयार कोफ्तों को एक प्लेट में निकालकर अलग रख दें।

•          दूसरी तरफ एक कढ़ाई में 2-3चम्मच तेल डालकर गर्म कर लें।

•          फिर इसमें जीरा और हींग डालकर 10-15सेकंड तक भून लें और फिर अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भून लें।

•          जब ये भुन जाएं तो बारीक कटे टमाटर, धनिया पाउडर और हल्दी पाउडर डालकर करीब 2-3मिनट तक तेल छोड़ने तक भून लें।

•          फिर इसमें दही डालकर अच्छी तरह से मिला लें और कुछ देर बाद 1कप पानी डालकर अच्छी तरह से पकने दें।

•          जब ग्रेवी में उबाल आने लगे तो आप इसमें फ्राई कोफ्ते डालकर 1मिनट तक पकाएं।

•          इसके बाद गरम मसाला और स्वादानुसार नमक डालकर सब्जी को ढककर करीब 3-4मिनट तक पकाकर गैस बंद कर दें।

इस तरह से आपको मूली के कोफ्ते बनकर तैयार हो जाएंगे अब आप हरी धनिया पत्ती से गार्निश करके गर्मागर्म रोटी या पराठे या फिर चावल के साथ परोसें।

calender
29 November 2022, 05:44 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो