इस क्रिसमस बच्चों के मन को खूब लुभाएंगी स्नोबॉल कुकीज, ये है आसान रेसिपी

जैसे ही दिसंबर की शुरुआत होती है तो साथ ही क्रिसमस की तैयारी शुरू हो जाती है। इस त्यौहारी सीजन में बच्चों के मन में एक अलग ही तरह का उत्साह रहता है। सर्दियों की छुट्टियों के साथ नया साल का इंतजार भी होता है। क्रिसमस में तो खासतौर पर बच्चे पार्टी करना पसंद करते हैं। ऐसे में अलग-अलग डिशिज का स्वाद चखना उन्हें खूब पसंद आता है।

Janbhawana Times

अगर आप भी इस क्रिसमसके मौके पर अपने बच्चों के लिए कुछ खास बनाना चाहते हैं तो स्नोबॉल कुकीज बना सकते हैं।

स्नोबॉल कुकीज की सामग्री

•          एक कप मैदा

•          एक चम्मच कॉर्नफ्लोर

•          एक चौथाई कप पिसी चीनी

•          आधा कप बटर

•          एक छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर

•          एक चौथाई छोटा चम्मच नमक

स्नोबॉल कुकीज बनाने की विधि

  • सबसे पहले एक बड़ा बाउल लेकर इसमें बटर लगाने के बाद पिसी चीनी भी मिला दें।
  • इसके बाद जब ये क्रीमी हो जाएं तो मैदा मिला दें।
  • अच्छे से फेंटने के बाद इसमें कॉर्न फ्लोर, बेकिंग सोडा और नमक भी मिला दें।
  • अच्छी तरह से फेंटने के बाद 20मिनट के लिए फ्रिज में रख दें।
  • 20मिनट के बाद बेकिंग ट्रे को ग्रीस कर लें।
  • फिर इस मिश्रण को गोल आकार में ट्रे पर रख दें।
  • इसके बाद बेकिंग के लिए कुकीज को ओवन में 170डिग्री सेल्सियस पर करीब 20 मिनट के लिए बेक करें।
  • इसके बाद आपके स्नोबॉल कुकीज बनकर तैयार हो जाएंगे जिन्हे आप ठंडा कर लें और चीनी पाउडर से गार्निश करके स्नोबॉल का रंग दे दें।
calender
07 December 2022, 03:32 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो