score Card

भारत की ये जगहें हैं घूमने के लिए खास, लेकिन उतनी ही डरावनी

भारत में कई ऐसी जगह हैं जिनका अपना एक इतिहास है। ये जगह बहुत डरावनी हैं।

घूमना हर किसी को पसंद है। अकसर हम घूमने के लिए पहाड़ों, रेगिस्तान या हरियाली वाली जगहों पर जाते हैं। जहां हम अपनी लाइफ को एंजॉय कर सकें। लेकिन क्या आप जानते हैं? भारत में कई ऐसी जगह हैं जिनका अपना एक इतिहास है। ये जगह बहुत डरावनी हैं।

भानगढ़ का किला

भानगढ़ का किला राजस्थान के अलवर में स्थित एक मोस्ट हॉन्टेड प्लेस में से एक है। इस किले को 17वीं शताब्दी में माधो सिंह ने छोटे बेटे मानसिंह के लिए बनवाया था। कहा जाता है कि एक तांत्रिक के श्राप से ये किला विरान पड़ा रहता है। यहां एंट्री करते ही बेचैनी होने लगती है।

रामोजी फिल्म सिटी हैदराबाद

ये तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में स्थित है। लोगों का कहना है रामोजी फिल्म सिटी में भूतों का वास है।

दिल्ली कैंट नई दिल्ली

दिल्ली कैंट के पास के इलाका बहुत डरावना है। स्थानीय लोगों के अनुसार यहां एक महिला का भूत रहता है।

शनिवार वाडा किला पुणे

शनिवार वाडा महाराष्ट्र के पुणे का बहुत मशहूर किला है। कहा जाता है कि एक राजकुमारी की हत्या कर दी गई थी। रात में यहां चीखने की आवाज आती है।

बारोग टनल हिमाचल प्रदेश

ये हिमाचल का हॉन्टेड प्लेस है। 20वीं शताब्दी में एक इंजीनियर ने आत्महत्या कर ली थी। इस स्थान को टनल नंबर 33 के नाम से जानते हैं।

कोलकाता राइटर्स बिल्डिंग

इस स्थान से रात के बात डरावनी आवाजें आती हैं। इस बिल्डिंग के कई कमरे खाली पड़े हुए हैं। सूर्यास्त के बाद यहां कोई नहीं आता है।

डिसूजा चॉल मुंबई

डिसूजा चॉल मुंबई में स्थित है और ये बहुत डरावनी जगहों में एक है। इसके पीछे की कहानी ये है कि यहां एक महिला दुर्घनावश कुएं में गिर गई थी।

calender
22 January 2023, 06:03 PM IST

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag