नहीं है खाना बनाने का मन तो 5 मिनट में बनाएं ये लेजी आलू टोस्ट, नोट कर लें रेसिपी

टोस्ट एक ऐसा आहार है जिसे लोग आमतौर पर नाश्ते से लेकर स्नैक में बनाकर खाना पसंद करते हैं। इसलिए आपको टोस्ट की कई वैराइटीज जैसे- आलू टोस्ट, खीरा टोस्ट, या मिक्स वेज टोस्ट आसानी से मिल जाते हैं।

calender
28 November 2022, 02:42 PM IST

टोस्ट एक ऐसा आहार है जिसे लोग आमतौर पर नाश्ते से लेकर स्नैक में बनाकर खाना पसंद करते हैं। इसलिए आपको टोस्ट की कई वैराइटीज जैसे- आलू टोस्ट, खीरा टोस्ट, या मिक्स वेज टोस्ट आसानी से मिल जाते हैं।

लेकिन अगर कभी आपका खाना बनाने का मन नहीं है तो लेज़ी आलू टोस्ट की ये रेसिपी ट्राई कर सकते हैं। लेज़ी आलू टोस्ट स्वाद में बहुत चटपटे और बनाने में झटपट तैयार हो जाते हैं। ज्यादा नहीं सिर्फ 5 मिनट लगती है।

लेज़ी आलू टोस्ट की सामग्री

•          3 उबले आलू

•          2 बारीक कटी हरी मिर्च

•          आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर

•          नमक स्वादानुसार

•          4 ब्रेड स्लाइस

•          हरे धनिये की चटनी

•          सेव 4 चम्मच

•          टोमेटो कैचअप

लेज़ी आलू टोस्ट कैसे बनाएं

•          लेज़ी आलू टोस्ट बनाने के लिए पहले उबले हुए आलू लें मैश करके एक मिक्सिंग बाउल में डालें।

•          फिर इसमें बारीक कटी हरी मिर्च और काली मिर्च पाउडर और नमक डालकर मिला लें।

•          इसके बाद ब्रेड स्लाइस को अच्छे से टोस्ट कर लें और ब्रेड पर चटनी लगाकर अच्छी तरह से फैला लें।

•          इसके बाद इसके ऊपर आलू का मिश्रण डालकर फैलाएं।

•          फिर इसके ऊपर सेव की नमकीन डाल दें।

•          इसके बाद अच्छी तरह से कैचअप लगाएं।

और बस आपके टेस्टी लेज़ी आलू टोस्ट बनकर तैयार हो चुके हैं। इनको गर्मागर्म चाय या धनिये की चटनी के साथ परोसें।

calender
28 November 2022, 02:42 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो