शरीर के लिए जल क्यों जरूरी है, जाने

मनुष्य के शरीर में जल का होना बहुत ही आवश्यक है। हमारे शरीर में दो तिहाई जल पाया जाता है। शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने का काम भी पानी के द्वारा ही पूरा किया जाता है। पानी यदि शरीर में किसी भी प्रकार नहीं पहुंच पाता है, तो इससे गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, व हमारा शरीर भी बिना पानी के जीवित नहीं रह पाएंगा।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

मनुष्य के शरीर में जल का होना बहुत ही आवश्यक है। हमारे शरीर में दो तिहाई जल पाया जाता है। शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने का काम भी पानी के द्वारा ही पूरा किया जाता है। पानी यदि शरीर में किसी भी प्रकार नहीं पहुंच पाता है, तो इससे गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, व हमारा शरीर भी बिना पानी के जीवित नहीं रह पाएंगा। बता दे की शरीर में 1 प्रतिशत पानी की कमी होती है, तो तुरंत हमें प्यास लग जाती है। यदि 5 प्रतिशत पानी की कमी शरीर में आ जाती है, तो पूरे शरीर की नसें खींच जाती है और स्टेमिना की कमी महसूस होने लगती है। यदि हमारे शरीर में 20 प्रतिशत जल की कमी आती है तो मनुष्य को बचाना नामुमकिनहो सकता है।

जाने जल पीने का सही तरीका

जिस तरह भोजन करने का समय होता है. ठीक वैसे ही जल पीने का समय होता है। क्या आप बाहर से आते समय तुरंत ही पानी पी लेते है? यदि आपका जबाब हाँ है तो ऐसे पानी पीना हो सकता है सेंहत के लिए हानिकारक। पानी पीने का एक समय निर्धारित होना अति आवश्यक है। बता दे की हमें पानी कभी खडे़ होकर नहीं पीना चाहिए और ना ही दौड़ते हुए पीना चाहिए। पानी हमेशा बैठ कर ही पिए। पानी को एक साथ पीने से शरीर में नुकसान होने की संभावना होती है।

calender
28 November 2022, 04:36 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो