सर्दियों में बनाकर खाएं पौष्टिक और स्वादिष्ट पराठें! जानें क्या है बनाने की विधि

सर्दी का मौसम आते ही अलग-अलग चीजों को खाने का मन करता है। घर में बच्चे ही नहीं बल्कि बाकी सदस्य भी कई तरह की नई-नई फरमाईश करते रहते हैं। इसका कारण कहीं ना कहीं सर्दियों में मिलने वाली कई तरह की सब्जियां भी हो सकती हैं और रोजाना एक जैसे स्वाद का पकवान बनाकर बोर भी हो जाते हैं तो आप कुछ स्पेशल पराठे बना सकते हैं।

Janbhawana Times

इस पराठाका नाम सुनते ही कई लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। तो  आज हम आपको जिन पराठे की रेसिपीबताने जा रहे हैं वो पौष्टिक होने के साथ-साथ स्वादिष्ट हैं।

पालक का पराठा

इसके लिए आपको पालक को उबालकर तुरंत बर्फ के पानी में 20-30सेकंड के लिए रख देना है। इसके बाद पालक को पानी से निकाल लें और ब्लांच करने की इस प्रक्रिया के जरिए पालक का चमकीले हरा रंग बनाना रहता है।

इसके बाद उबला हुआ पालक, लहसुन की कली, हरी मिर्च लेकर एक महीन पेस्ट  बना लें। अब पराठे का आटा गूंथ लेंगे इसमें आटा, मैदा, पालक प्यूरी और तेल धीरे-धीरे तब तक मिलाएं जब तक ये आकार न ले ले।

– अब पानी की मदद से हाथ से आटा गूंथना शुरू करें।

- आटा तैयार होने के बाद पराठे के आकार में बेल लें और तवे पर सेंक लें। इस तरह आपका पालक पराठा तैयार है।

सरसों का पराठा

सरसों के साग को ब्लेंडर में डालकर मुलायम पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को एक बाउल में निकालकर उसमें आटा, अजवायन, नमक, गुड़ पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें। जरूरत हो तो थोड़ा पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें। इसके बाद ढक्कन बंद कर 15मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। फिर आटे से छोटी-छोटी लोई बनाकर एक समान, पतला गोल पराठा बेल लें और तवे पर  पराठे सेंक लें।

इस तरह आपके पराठे बनकर तैयार हो जाएंगे जिसे आप मक्खन, अचार या फिर चटनी के साथ परोसें।

calender
24 November 2022, 01:02 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो