सुबह उठते ही घर में न देखें ये 5 चीजें, वर्ना हो सकता है बड़ा नुकसान
ऐसा माना जाता है कि सुबह उठते ही कुछ खास चीजों को देखने से पूरा दिन अच्छा हो जाता है। वास्तु में कुछ ऐसी चीजों का भी उल्लेख है जिन्हें सुबह उठते ही देखना शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, सुबह उठते ही बंद घड़ी देखने से आपके काम में बाधा आ सकती है या आपके जीवन में बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं।

सुबह का समय सबसे खास होता है। आपका पूरा दिन इस बात पर निर्भर करता है कि आप अपनी सुबह की शुरुआत कैसे करते हैं। हर कोई हमेशा इस सोच के साथ उठता है कि उसका दिन शुभ और सफल होगा। ऐसा माना जाता है कि सुबह उठते ही कुछ खास चीजों को देखने से पूरा दिन अच्छा हो जाता है। वास्तु में कुछ ऐसी चीजों का भी उल्लेख है जिन्हें सुबह उठते ही देखना शुभ माना जाता है। हालांकि, कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें आपको सुबह उठते ही बिल्कुल नहीं देखना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि सुबह-सुबह इन चीजों को देखने से आपका भाग्य दुर्भाग्य में बदल सकता है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि वास्तु के अनुसार सुबह के समय किन चीजों को देखना अशुभ माना जाता है।
रुकी हुई घड़ी
यदि आप सुबह उठते ही बंद घड़ी देखते हैं तो इसे अच्छा संकेत नहीं माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, सुबह उठते ही बंद घड़ी देखने से आपके काम में बाधा आ सकती है या आपके जीवन में बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं। इसलिए अपने कमरे में कभी भी बंद घड़ी न रखें और अगर कोई घड़ी टूट जाए तो उसे तुरंत ठीक करवा लें या हटा दें।
झाड़ू और कूड़ेदान
वास्तु के अनुसार, सुबह उठते ही झाड़ू और कूड़ेदान देखना अशुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इससे आर्थिक परेशानी हो सकती है और घर में नकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। इसलिए सुबह उठते ही इन्हें ऐसी जगह रख दें जहां से ये नजर न आएं।
गंदे बर्तन
अगर सुबह उठते ही सबसे पहले आपको गंदे बर्तन नजर आते हैं तो वास्तु के अनुसार इसे भी अशुभ माना जाता है। इससे घर में कलह बढ़ सकता है और मन में चिड़चिड़ापन आ सकता है। इसलिए कोशिश करें कि सारे बर्तन रात में ही धो लें।
आपकी छाया
वास्तु शास्त्र के अनुसार, सुबह उठते ही अपनी परछाई देखने से आपका मन अशांत हो सकता है। कहते हैं कि इसके कारण दिनभर मन उलझा रहता है और कोई भी काम ठीक से नहीं हो पाता। इसलिए, जागते ही अपनी परछाई न देखने का प्रयास करें।