प्राकृतिक सौंदर्य और संस्कृति का अनूठा संगम...बेमिसाल मंदिरों का स्वर्ग है ये शहर

आज हम आपको जापान के एक ऐसे शहर के बारे में बताने जा रहे हैं जहां प्राकृतिक सौंदर्य के साथ-साथ ऐतिहासिक मंदिरों की झलक देखने को मिलती है. इस शहर में कुदरत का अनोखा नजारा देखने को मिलता है. यह शहर जापान का मुख्य शहर है जो पहाड़ों से घिरा हुआ है. तो चलिए इस शहर के बारे में और भी बहुत कुछ जानते हैं.

calender
Courtesy: zekkeijapan
1/7

जापान

दरअसल, हम बात कर रहे हैं जापान के नागानो शहर की. यह शहर जापानी आल्प्स के दिल में बसा एक खूबसूरत शहर है. यह शहर अपने आश्चर्यजनक नजारों के साथ-साथ शांत गर्म झरनों और विश्व स्तरीय स्कीइंग के लिए जाना जाता है. यह शहर जापानी संस्कृति और विरासत का खजाना है.

Courtesy: zekkeijapan
2/7

ऐतिहासिक स्थल

मंदिरों, तीर्थस्थलों और ऐतिहासिक स्थलों के साथ, यह शहर जापानी संस्कृति और विरासत का खजाना है. नागानो केवल परंपराओं में डूबा हुआ शहर नहीं है, यह तकनीकी नवाचार और आर्थिक विकास का केंद्र भी है.

Courtesy: zekkeijapan
3/7

लोकप्रिय डेस्टिनेसन

नागानो के कुदरती गर्म झरनों को ओन्सेन्स कहा जाता है. यहां के झरने के पानी में खनिज होता है जिसको लेकर दावा किया जाता है कि ये हेल्थ के लिए काफी अच्छा होता है. इसके अलावा नागानो चेरी ब्लॉसम देखने के लिए एक लोकप्रिय डेस्टिनेसन हैं. वसंत के दौरान, शहर के पार्क और उद्यान सुंदर चेरी फूलों से सजे मिलते हैं.

Courtesy: zekkeijapan
4/7

कुदरती खूबसूरती

नागानो कुदरती खूबसूरती के अलावा सुंदर मंदिरों और मजारों के लिए भी जाना जाता है. सुंदर तोगाकुशी तीर्थ स्थल से लेकर शांत जेनकोजी मंदिर तक, नागानो में वास्तुकला से समृद्ध धार्मिक विरासत को दर्शाते हैं. ज़ेनकोजी मंदिर 1400 साल से भी ज्यादा पुराना है. यह जापान के सबसे महत्वपूर्ण बौद्ध मंदिरों में से एक है.

Courtesy: zekkeijapan
5/7

नागानो जाने का साधना

टोक्यो और नागोया के प्रमुख शहरों से नागानो तक आसानी से पहुंचा जा सकता है. टोक्यो से नागानो तक बुलेट ट्रेन से लगभग 1 घंटा 30 मिनट का समय लगता है और नागोया से नागानो तक एक्सप्रेस ट्रेन से लगभग 3 घंटे लगते हैं, और हाई-स्पीड बसें भी हैं.

Courtesy: zekkeijapan
6/7

कुदरत का अद्भुत नजारा

इस शहर के चारों तरफ कुदरत का अद्भुत नजारा देखने को मिलता है. इस शहर में आपको भूभागों के शानदार नजारे, शांत झीलें, जादुई पर्वतीय चोटियां, हरे भरे जंगल देखकर मन को मोह लेता है.

Courtesy: zekkeijapan
7/7

सुविधा

नागानो में बसों की सुविधा अच्छी है, इसलिए यदि आप कार किराये पर नहीं भी लेते हैं तो भी आप बसों का उपयोग करके आसानी से पर्यटन स्थलों की यात्रा कर सकते हैं.