Chandrayaan-3 Launch LIVE: इसरो ने श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया चंद्रयान-3, मिशन पर 130 करोड़ भारतीयों की उम्मीदें

ISRO Chandrayaan-3 Launch LIVE Updates: मिशन चंद्रयान लॉन्च के लिए तैयार है. भारत आज

Friday, 14 July 2023

ISRO Chandrayaan-3 Launch LIVE Updates: मिशन चंद्रयान लॉन्च के लिए तैयार है. भारत आज दोपहर 2ः35 बजे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से चंद्रयान-3 लॉन्च करेगा. भारतीय आंतरिक अनुसंधान संस्थान (इसरो) की टीम इस अभियान को सफल बनाने के पिछले चार साल से दिन रात काम कर रही हैं. दुनिया भर की निगाहें भारत के मिशन चंद्रयान पर टिकी है. पीएम मोदी ने लॉन्चिंग से पहले इसरो को चंद्रयान-3 की सफलता की शुभकामनाएं दी और वैज्ञानिकों का धन्यवाद किया.

15:20 PM (2 years ago )

चंद्रयान-3 ने चंद्रमा की ओर शुरू की यात्रा

इसरो प्रमुख एस. सोमनाथ ने कहा, 'चंद्रयान-3 ने चंद्रमा की ओर अपनी यात्रा शुरू कर दी है. हमारे LVM3 ने पहले ही चंद्रयान-3 को पृथ्वी के चारों ओर सटीक रूप से स्थापित कर दिया है...हम चंद्रयान-3 के लिए शुभकामनाएं देते हैं ताकि वह आने वाले दिनों में चंद्रमा की ओर सफल यात्रा कर सके.' 

14:45 PM (2 years ago )

भारत ने लॉन्च किया चंद्रयान-3

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से चंद्रयान-3 लॉन्च किया.

14:37 PM (2 years ago )

चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग देखने पहुंचे केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह

कुछ ही देर में श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग होगी. इस मौके पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और इसरो के पूर्व प्रमुख के सिवन उपस्थित हैं.
 

14:24 PM (2 years ago )

कुछ ही देर में लॉन्च होगा चंद्रयान-3

इंतजार खत्म हो गया है अब से कुछ ही देर बाद चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग होगी. आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से भारत के इस गौरवशाली मिशन को लॉन्च किया जाएगा. 
 

13:54 PM (2 years ago )

बॉलीवुड ने इसरो की टीम को दी बधाई

बॉलीवुड ने इसरो की टीम को चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग से पहले दी शुभकामनाएं दी है. अक्षय कुमार हो या अनुपम खेर या​ फिर सुनील शेट्टी सभी ने इसरो की टीम की तारीफ करते हुए उन्हें बधाई दी है.
 

13:28 PM (2 years ago )

अटल बिहारी वाजपेयी ने शुरू किया था मिशन

पूर्व प्रधानमत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 15 अगस्त 2003 को चंद्रयान कार्यक्रम की घोषणा की थी।

13:10 PM (2 years ago )

दिल्ली पुलिस ने इसरो को शुभकामनाएं

दिल्ली पुलिस ने चंद्रयान-3 मिशन की लॉन्चिंग से पहले इसरो को शुभकामनाएं दी हैं. दिल्ली पुलिस ने कहा, 'चंद्रयान-2 के चार साल से भी कम समय में भारत फिर से मिशन के लिए तैयार है.'

12:42 PM (2 years ago )

चंद्रयान-3 को लीड करने वाली महिला

इसरो के ड्रीम प्रोजेक्ट को उत्तर प्रदेश की महिला वैज्ञानिक लीड कर रही हैं. जानिए आखिर कौन हैं चंद्रयान-3 को लीड करने वाली महिला

Chandrayaan 3: चंद्रयान-3 मिशन को लीड करेंगी लखनऊ की 'रॉकेट वुमन', जाने कौन है रितु करिधाल

12:09 PM (2 years ago )

अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत का इतिहास समृद्ध-पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंद्रयान-3 मिशन में लगे हुए वैज्ञानिकों को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा, 'अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत का इतिहास बहुत समृद्ध है. चंद्रयान-1 को वैश्विक चंद्र मिशनों में एक पथप्रदर्शक माना जाता है, क्योंकि इसने चंद्रमा पर पानी के अणुओं की मौजूदगी की पुष्टि की थी. यह दुनिया भर के 200 से अधिक वैज्ञानिक प्रकाशनों में प्रकाशित हुआ.'

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो