Chandrayaan-3 Live: 'MOX ऊर्जा से है भरपूर', कल शाम 5:20 से होगा चंद्रयान-3 का लाइव टेलीकास्ट, इसरो का ताजा अपडेट?
Chandrayaan-3 Landing Live Updates: भारत और इसरो के लिए अगले 33 घंटे काफी अहम रहने

Chandrayaan-3 Landing Live Updates: भारत और इसरो के लिए अगले 33 घंटे काफी अहम रहने वाले हैं. क्योंकि भारत चांद पर इतिहास रचने से महज चंद कदम दूर है. चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर और रोवर मॉड्यूल चांद की बेहद करीबी कक्षा में प्रवेश कर चुका है. अब सभी को 23 अगस्त का इंतजार है, जब शाम छह बजकर चार मिनट पर लैंडर चांद की सतह पर लैंड करेगा. इसरो के मिशन चंद्रयान-3 की सफलता का 140 करोड़ भारतीयो को बेसब्री से इंतजार है.
बेंगलुरू से चंद्रयान मिशन को कमांड दी जा रही है. इस बीच अंतरिक्ष से एक अच्छी खबर सामने आई है. भारत के चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर ने चांद के ऑर्बिट में चंद्रयान-3 का स्वागत किया है. चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग कराने के लिए इसरो के वैज्ञानिक काफी सर्तक है. इसरो ने बताया कि जब तक चांद पर लैंडिंग के लिए सुरक्षित जगह नहीं मिल जाती है, तब तक इंतजार किया जाएगा. सुरक्षित जगह मिलने के बाद ही चंद्रयान-3 डीसेंट ऑपरेशन शुरू किया जाएगा. इस बीच चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लेकर इसरो का बड़ा अपडेट सामने आया है...
13:28 PM (2 years ago )
कल शाम 5:20 से होगी लाइव स्ट्रीमिंग
Chandrayaan-3 Landing Live Updates: इसरो ने चंद्रयान-3 की लाइव स्ट्रीमिंग की भी जानकारी दी है. इसरो ने बताया कि मिशन चंद्रयान-3 की लैंडिंग का लाइव टेलीकास्ट 23 अगस्त 2023 की शाम 5.20 बजे से शुरू होगा.
Chandrayaan-3 Mission:
— ISRO (@isro) August 22, 2023
The mission is on schedule.
Systems are undergoing regular checks.
Smooth sailing is continuing.
The Mission Operations Complex (MOX) is buzzed with energy & excitement!
The live telecast of the landing operations at MOX/ISTRAC begins at 17:20 Hrs. IST… pic.twitter.com/Ucfg9HAvrY
13:27 PM (2 years ago )
MOX ऊर्जा और उत्साह से भरपूर
Chandrayaan-3 Landing Live Updates: इसरो ने मिशन चंद्रयान-3 को लेकर नई जानकारी दी है. इसरो ने ट्वीट किया, 'मिशन ऑपरेशंस कॉम्पलेक्स (एमओएक्स) ऊर्जा और उत्साह से भरपूर है.'
12:04 PM (2 years ago )
लैंडर और रोवर चांद की प्री-लैंडिंग कक्षा में चक्कर लगा रहें
Chandrayaan-3 Live: चंद्रयान-3 मिशन पर खगोलशास्त्री और प्रोफेसर डॉ आरसी कपूर ने बेंगलुरु में कहा, 'लैंडर और रोवर फिलहाल चंद्रमा के प्री-लैंडिंग कक्षा में चक्कर लगा रहे हैं. इन्हें (लैंडर और रोवर) पिछली बार की स्थिति की जांच करके तैयार किया गया है. एल्गोरिथम को बग-मुक्त बनाया गया है. लैंडर के डिजाइन का एक प्रमुख हिस्सा लेग मैकेनिज्म है, इसे भी मजबूत किया गया है.'
12:01 PM (2 years ago )
हम सफल होंगे-एसटी हसन
Chandrayaan-3: सपा सांसद एसटी हसन ने कहा कि हमें ऊपर वाले से पूरी उम्मीद है कि हमारा चंद्रयान मिशन बेहद सफल होगा. मैं अपने वैज्ञानिकों को पहले से ही बधाई देता हूं कि वे कुछ बड़ा हासिल करने वाले हैं. आपने देखा कि हाल ही में रूस का मिशन फेल हो गया. हमें उम्मीद है कि हम सफल होंगे और हमारे वैज्ञानिक भारत का नाम रोशन करेंगे.
#WATCH हमें ऊपर वाले से पूरी उम्मीद है कि हमारा चंद्रयान मिशन बेहद सफल होगा। मैं अपने वैज्ञानिकों को पहले से ही बधाई देता हूं कि वे कुछ बड़ा हासिल करने वाले हैं। आपने देखा कि हाल ही में रूस का मिशन फेल हो गया। हमें उम्मीद है कि हम सफल होंगे और हमारे वैज्ञानिक भारत का नाम रोशन… pic.twitter.com/1HEXv30W0v
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 22, 2023
11:57 AM (2 years ago )
यूपी: डिप्टी सीएम ने की प्रार्थना
Chandrayaan-3: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने चंद्रयान-3 की सफलता के लिए प्रार्थना की है. उन्होंने कहा, ये भारत के लिए गर्व की बात है. हमारे वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत का नतीजा है कि चंद्रयान-3 लैंडिंग प्रक्रिया के आखिरी चरण में है. पूरा देश प्रार्थना कर रहा है, मेरा दृढ़ विश्वास है कि प्रार्थनाएं परिणाम दिखाएंगी और चंद्रयान-3 चंद्रमा पर तिरंगा फहराने में सफल होगा.
11:55 AM (2 years ago )
महाराष्ट्र: चंद्रमौलेश्वर शिव मंदिर में हवन का आयोजन
Chandrayaan-3: शिवसेना (यूबीटी) नेता आनंद दुबे ने 23 अगस्त को चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए मुंबई के चंद्रमौलेश्वर शिव मंदिर में हवन का आयोजन किया.
11:53 AM (2 years ago )
यूपी: कामाख्या मंदिर में हवन यज्ञ
Chandrayaan-3: 23 अगस्त को चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए वाराणसी के कामाख्या मंदिर में हवन किया जा रहा है. इसके अलावा प्रयागराज के श्री मठ बाघंबरी गद्दी में भी हवन किया जा रहा है.
10:04 AM (2 years ago )
इसरो ने 27 अगस्त प्लान किया तैयार
Chandrayaan-3 Live: इसरो वैज्ञानिक नीलेश एम देसाई ने कहा कि यान को 30 किमी की ऊंचाई से चांद पर लैंड कराने की प्रक्रिया शुरू होगी. ये प्रक्रिया शुरू होने से दो घंटे पहले सभी निर्देश लैंडिंग मॉड्यूल को भेजे जाएंगे. उन्होंने कहा कि फिलहाल 23 अगस्त को ही चांद की सतह पर लैंडर को उतारने में कोई परेशानी नहीं आ रही है. इसलिए इसी तारीख को लैंडिंग की कोशिश की जाएगी. निदेशक देसाई ने कहा कि 27 अगस्त को लैंडिंग के लिए भी सावधानियां बरती जा रही हैं और सभी प्रणालियों को भी तैयार रखा हुआ है.
10:04 AM (2 years ago )
इसरो वैज्ञानिक ने क्या कहा?
Chandrayaan-3 Live: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अहमदाबाद स्थित अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र के निदेशक नीलेश एम देसाई ने बताया कि यह निर्णय उस समय लैंडर मॉड्यूल की सेहत, टेलीमेट्री डाटा और चंद्रमा की स्थिति के आधार पर लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि अगर उस दौरान कोई ऐसी वजह सामने आई जोकि चंद्रयान-3 के लैंडर को उतारने के लिए अनुकूल नहीं लगी, तो लैंडिंग के समय को बढ़ाकर 27 अगस्त के लिए निर्धारित किया जाएगा. अगर कोई समस्या नहीं आती है तो 23 अगस्त को ही लैंडर की साफ्ट लैंडिंग कराई जाएगी.
09:49 AM (2 years ago )
23 को नहीं हुआ तो 27 अगस्त को करेंगा लैंड
Chandrayaan-3 Live: मिशन चंद्रयान 3 को लेकर इसरो का नया अपडेट सामने आया है. विक्रम लैंडर को 23 अगस्त (बुधवार) शाम को छह बजकर चार मिनट पर लैंडिंग करेगा. हालांकि, लैंडिंग से पहले लैंडर के लिए अनुकूल पस्थितियों का पता लगाया जाएगा. इसरो का कहना है कि लैंडिंग के लिए निर्धारित समय से ठीक दो घंटे पहले विक्रम लैंडर को उतारने या नहीं उतारने पर अंतिम फैसला लिया जाएगा. इसरो वैज्ञानिक नीलेश एम देसाई का कहना है कि अगर चंद्रयान 3 को 23 अगस्त को किसी कारणवश लैंड नहीं कराया गया तो फिर 27 अगस्त चांद पर उतारा जाएगा. इसरो ने इसके लिए भी प्लान तैयार किया हुआ है.