Chandrayaan 3 Live: भारत ने लिखी नई इबारत: मिशन चंद्रयान-3 हुआ सफल, चांद की सतह पर उतरा लैंडर

Chandrayaan 3 Landing LIVE Updates: भारत ने चंद्रमा पर अपना झंडा गाड़ दिया है. चंद्रयान

Wednesday, 23 August 2023

Chandrayaan 3 Landing LIVE Updates: भारत ने चंद्रमा पर अपना झंडा गाड़ दिया है. चंद्रयान 3 का विक्रम लैंडर सफलता पूर्वक चांद पर उतर चुका है. इसी के साथ चंद्रमा के दक्षिणी हिस्से में उतरने वाला भारत पहला देश बन गया. ISRO की इस सफलता पर प्रधानमंत्री मोदी ने इसरो की टीम और पूरे देश को बधाई दी. 

21:35 PM (2 years ago )

लैंड होने के बाद चंद्रमा से आई पहली तस्वीर

चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के बाद विक्रम लैंडर ने चांद की तस्वीरे साझा की हैं. 

 

19:12 PM (2 years ago )

चंद्रयान की सफलता पर अलग-अलग मुख्यमंत्रियों ने दी शुभकामनाएं

चंद्रयान 3 की सफलता पर अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने बधाई दी है. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत, उत्तराखंड, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब आदि सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने जश्न मनाया और बधाई दी. 

19:08 PM (2 years ago )

ISRO प्रमुख ने दी अपनी टीम को बधाई 

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने चंद्रयान 3 की सफलता पर अपनी टीम को बधाई दी है. 

18:36 PM (2 years ago )

चंद्रमा पर पहुंचकर चंद्रयान ने भेजा पहला मैसेज

चंद्रमा पर पहुंचते ही चंद्रयान ने पहला भेजा जिसमे कहा- मैं चंद्रमा पर पहुंच गया, और आप भी. 

18:24 PM (2 years ago )

पीएम मोदी ने दी बधाई

मिशन चंद्रयान के सफल होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को बधाई दी. वैज्ञानिकों और देश को संबोधित करते हुए उन्होंने खुशी जाहिर की. 

18:21 PM (2 years ago )

भारत ने रचा इतिहास

चंद्रमा की सतह पर पहुंच कर भारत ने इतिहास रच दिया है. चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला भारत पहला देश बना. 

18:07 PM (2 years ago )

चंद्रमा पर लैंड हुआ चंद्रयान 3, लैंडर की हुई सॉफ्ट लैंडिंग

चंद्रमा की सतह पर लैंडर को लैंड करा दिया गया है. बेहद ही सॉफ्ट लैंडिंग के साथ इस मिशन को सफलता मिली. 

18:04 PM (2 years ago )

लक्ष्य के बेहद करीब

इस वक्त चंद्रमा की सतह से महज 100 मीटर की दूरी पर है लैंडर. 

17:55 PM (2 years ago )

सतह की ओर बढ़ रहा है लैंडर मॉड्यूल

लैंडिंग की प्रक्रिया तेज हो चुकी है. लैंडर की स्पीड को लगातार कम किया जा रहा है. विक्रम लैंडर चंद्रमा की सतह के करीब पहुंच रहा है. 

17:47 PM (2 years ago )

शुरू हुई लैंडिंग प्रक्रिया

लैंडिंग की प्रक्रिया शूरू हो चुकी है. लैंडर मॉड्यूल अपनी रफ्तार कम करने लगा है. 

17:30 PM (2 years ago )

ISRO ने शुरू की लाइव स्ट्रीमिंग

इसरो ने लाइव स्ट्रीमिंग शुरू कर दी है. चंद्रयान को अखिरी कमांड भेजी जा चुकी है. रोवर की गति को लगातार कम किया जा रहा है. रोवर की रफ्तार जितनी कम होगी लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग उतनी अच्छे से की जा सकती है. 

17:18 PM (2 years ago )

प्लान A के मुताबिक होगी लैंडिंग

चंद्रयान के विक्रम लैंडर को प्लान A के मुताबिक लैंड किया जाएगा. चंद्रयान की लैंडिंग को टालने के अब बहुत कम चांसेस बचे हैं. पूरी उम्मीद है कि लैंडर को पहले से निर्धारित समय के आधार पर लैंड किया जाएगा. बता दें कि लैंडिंग शाम 06:04 पर होनी है. 

17:09 PM (2 years ago )

महज 1 घंटे में शुरू होगी लैंडिंग

लैंडिंग का समय अब बेहद करीब है. मजह एक घंटे के अंदर लैंडिंग प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. 

16:52 PM (2 years ago )

Brics Summit में चंद्रयान3 की चर्चा

इस प्रधानमंत्री मोदी दक्षिण अफ्रीका दौरे पर हैं जहा वह ब्रिक्स समिट में भाग ले रहे हैं. समिट में भी चंद्रयान3 पर चर्चा हुई और अलग-अलग देशों के प्रतिनिधियों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सीरिल रामाफोसा ने मिशन चंद्रयान की तारीफ की. 

16:30 PM (2 years ago )

डेढ घंटे से भी कम समय बचा

ISRO लगातार मॉनिटरिंग कर रहा है कि उसके भेजे हुए कमांड सही से ऑपरेट हो रहे हैं या नहीं. इस बार गलतियों की बहुत कम गुंजाइश है. अब महज 01.30 घंटे से भी कम का समय बचा हुआ है. पूरा देश और दुनिया इस समय इस मिशन की ओर नजर गड़ाए बैठा है. 

16:15 PM (2 years ago )

लॉन्चिंग के 40 दिन बाद आज मिलेगी कामयाबी

चंद्रयान3 14 जुलाई को लॉन्च किया गया था और आज 40 दिन बाद वह चंद्रमा तक पहुंच चुका है. अगले सबसे महत्वपूर्ण टास्क का समय अब बेहद करीब है. विक्रम लैंडर को चांद पर उतारने का काउन डाउन शुरू हो चुका है. 

15:38 PM (2 years ago )

श्रीनगर के हजरतबल दरगाह में नमाज

चंद्रयान की सफलता के लिए पूरा देश एक साथ दुआएं कर रहा है. जम्मू कश्मीर के श्रीनगर के हजरतबल दरगाह में नमाज अदा कर के चंद्रयान के सफल लैंडिंग की कामना की जा रही है. 

 

14:56 PM (2 years ago )

ओडिशा: चंद्रयान की सफलता के लिए नमाज अदा की गई

Chandrayaan 3 : मिशन चंद्रयान 3 की चांद पर सफलतापूर्वक लैंडिंग के लिए भुवनेश्वर की एक मस्जिद में लोगों ने नमाज अदा की.

14:52 PM (2 years ago )

WWE जॉन सीना ने पोस्ट की तिरंगे की फोटो

Chandrayaan 3 : हॉलीवुड एक्टर और WWE सुपरस्टार जॉन सीना ने अपने इंस्टाग्राम पर तिरंगे की एक फोटो शेयर की है. जहां जॉन सीना के सलाम से भारत में उनके प्रशंसक उत्साहित हैं. क्योंकि उन्हें लग रहा है कि उन्होंने देश के चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के लिए ये तिरंगे की फोटो शेयर की है. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by John Cena (@johncena)

14:41 PM (2 years ago )

ISRO मिशन की लैंडिंग के लिए पूरी तरह से तैयार

Chandrayaan 3 LIVE Updates: मिशन चंद्रयान 3 पर वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी डॉ आनंद ने कहा, 'यह चंद्रयान-3 लैंडर का मॉडल है जो आज चंद्रमा पर उतरेगा. अवतरण के दौरान लैंडर की लैंडिंग एक कठिन प्रक्रिया है. इसरो इस मिशन के लिए पूरी तरह से तैयार है. इस मिशन में चंद्रयान-2 में आने वाली सभी तकनीकी कठिनाइयों का समाधान किया गया.

14:37 PM (2 years ago )

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बंगला साहिब में लगाई अरदास 

Chandrayaan 3 LIVE Updates: मिशन चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी दिल्ली के गुरुद्वारा बंगला साहिब में विशेष अरदास में शामिल हुए.

14:16 PM (2 years ago )

'चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग होगी', अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय राकेश शर्मा

Chandrayaan 3 LIVE Updates: मिशन चंद्रयान-3 की लैंडिंग पर अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय राकेश शर्मा ने कहा, "इसरो के काम करने के तरीके को जानकर, मैं गर्व से कह सकता हूं कि चंद्रयान 3 की सुरक्षित लैंडिंग होगी. मैं चंद्रमा पर सफल लैंडिंग की आशा करता हूं."

14:07 PM (2 years ago )

पूर्व सीएम हरीश रावत ने सरकार और वैज्ञानिकों को दी बधाई

Chandrayaan 3 LIVE Updates: मिशन चंद्रयान-3 पर कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इसरो वैज्ञानिकों और सरकार को बधाई दी है. उन्होंने कहा, "यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है. मैं वैज्ञानिकों को एडवांस में बधाई देना चाहता हूं. सरकार को बधाई देता हूं. हम चाहते हैं कि चंद्रयान 3 सफलतापूर्वक लैंड करें और उसका उद्देश्य सफल हो. इस मौके पर मैं उन सभी को भी प्रणाम करना चाहूंगा, जिन्होंने इसका सपना देखा था. जब हमारा देश गरीब था, सुई भी नहीं बनती थी उस समय अंतरिक्ष पर जाने की कामना की थी. इस मिशन में योगदान देने वाले वैज्ञानिकों के साथ-साथ सभी लोगों को सलाम."

13:45 PM (2 years ago )

बच्चों के साथ लाइव स्ट्रीमिंग देखेंगे सीएम गहलोत 

Chandrayaan 3 Landing LIVE Updates: मिशन चंद्रयान 3 पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, 'हमने बच्चों को सीएम हाउस में आमंत्रित किया है जहां हम इसे (लाइव स्ट्रीमिंग) देखेंगे. मैं अपने वैज्ञानिकों और इस मिशन से जुड़े सभी लोगों को बधाई देना चाहता हूं. यह एक ऐतिहासिक मिशन है.'

13:26 PM (2 years ago )

'निर्धारित बिंदु पर लैंडर मॉड्यूल के पहुंचने का इंतजार'

Chandrayaan 3 Landing LIVE Updates: मिशन चंद्रयान-3 की लैंडिंग से पहले इसरो ने कमांड सेंटर की कुछ तस्वीर शेयर की है. इसरो ने ट्वीट कर लिखा, "हम स्वचालित लैंडिंग अनुक्रम (एएलएस) शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है. लगभग 17:44 बजे निर्धारित बिंदु पर लैंडर मॉड्यूल (एलएम) के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है. एएलएस कमांड प्राप्त होने पर, एलएम संचालित वंश के लिए थ्रॉटलेबल इंजन को सक्रिय करता है. मिशन संचालन टीम आदेशों के क्रमिक निष्पादन की पुष्टि करती रहेगी. एमओएक्स में संचालन का सीधा प्रसारण 17:20 बजे शुरू होगा."

12:39 PM (2 years ago )

अब चंद्रयान-3 की लैंडिंग का इंतजार

Chandrayaan 3 LIVE Updates: चंद्रयान 3 को लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, 'भारत ने अंतरिक्ष क्षेत्र में एक बड़ी छलांग लगाई है. हम सभी उस पल का इंतजार कर रहे हैं जब चंद्रयान-3 मिशन सफल होगा. इससे भारत दुनिया के उन चुनिंदा देशों में शामिल हो जाएगा, जिन्होंने अंतरिक्ष क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है.'

12:34 PM (2 years ago )

वैज्ञानिकों ने बढ़ाया देश का गौरव-राज्यपाल बोस 

Chandrayaan 3 LIVE Updates: मिशन चंद्रयान 3 पर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कहा कि जहां तक चंद्रयान 3 का सवाल है तो यह भारत के लिए क्षणों का क्षण है. उन्होंने कहा, 'हम कहते थे कि आकाश ही सीमा है, लेकिन भारत ने साबित कर दिया है कि बाहरी अंतरिक्ष में आकाश ही वह सीमा नहीं है. हम ऐसा करने के लिए कड़ी मेहनत करने वाले वैज्ञानिकों को बधाई देते हैं. यह हजारों मील की यात्रा की शुरुआत है. हम विज्ञान और प्रौद्योगिकी के साथ और ऊंचे होते जाएंगे. हमारे वैज्ञानिकों ने अपना और देश का गौरव बढ़ाया है. यह हमारे लिए गौरव का क्षण है.'

12:25 PM (2 years ago )

योग गुरु रामदेव ने चंद्रयान-3 की सफलता के लिए की पूजा 

Chandrayaan 3 LIVE Updates: मिशन चंद्रयान-3 की सफलता के लिए योग गुरु रामदेव ने हरिद्वार में हवन-पूजन किया.

12:19 PM (2 years ago )

अंतरिक्ष में भारत की छलांग पर दुनिया भर की नजरें-हरियाणा सीएम 

Chandrayaan 3 LIVE Updates: मिशन चंद्रयान 3 पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि आज का दिन हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है. उन्होंने कहा, 'हमारा चंद्रयान-3 चंद्रमा पर उतरने जा रहा है. पूरा देश इस महान पल का इंतजार कर रहा है. अंतरिक्ष में भारत की इस बड़ी छलांग पर पूरी दुनिया की नजरें हैं. यह सिर्फ हमारी नहीं बल्कि पूरी मानवता की उपलब्धि होगी. मैं इस मिशन की सफलता के लिए प्रार्थना करता हूं. साथ ही इसरो और हमारे वैज्ञानिकों को अग्रिम बधाई देता हूं. मैं पीएम नरेंद्र मोदी को भी धन्यवाद देता हूं जिन्होंने हर पल वैज्ञानिकों को प्रोत्साहित और प्रेरित किया है.'

12:14 PM (2 years ago )

'चंदा मामा अब हमारे पास होंगे'-सीएम धामी

Chandrayaan 3 LIVE Updates: मिशन चंद्रयान 3 पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, 'मैं इसरो वैज्ञानिकों को बधाई देना चाहता हूं. भारत का विज्ञान और प्रौद्योगिकी पूरी दुनिया को दिशा देगी. चंदा मामा अब हमारे पास होंगे.' 

12:11 PM (2 years ago )

इसरो के संस्थापक विक्रम साराभाई के बेटे क्या बोले?

Chandrayaan 3 Landing LIVE Updates: मिशन चंद्रयान 3 को लेकर  इसरो के संस्थापक विक्रम साराभाई के बेटे कार्तिकेय साराभाई ने कहा कि चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर यान को भेजना मानवता के लिए बड़ी बात है. उन्होंने कहा, 'यह एक बड़ा दिन है. यह सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि इस ग्रह पर किसी के लिए भी इतनी सटीकता से इसे भेजने के लिए एक शानदार बात है जिसके साथ हम चंद्रयान 3 भेजने में सक्षम हुए हैं और वह भी एक ऐसी प्रक्रिया के माध्यम से जो दूसरों से अलग है.'

कार्तिकेय साराभाई ने कहा, 'विज्ञान और इंजीनियरिंग में, हम गलतियों से सीखते हैं. यह मानवता के लिए बहुत बड़ी बात होगी क्योंकि चंद्रमा के दक्षिणी हिस्से पर आज तक कोई नहीं उतर सका है.' 

12:04 PM (2 years ago )

मिशन चंद्रयान के वैज्ञानिकों को 17 महीने से नहीं मिला वेतन, कांग्रेस का आरोप

Chandrayaan 3 : कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा, 'हमें गर्व है कि इसरो के वैज्ञानिक चंद्रमा पर चंद्रयान की सफल लैंडिंग के लिए प्रयास कर रहे हैं. हम ईश्वर से उनकी सफलता के लिए प्रार्थना करते हैं लेकिन अखबारों में खबरें हैं कि ऐसा करने वाले वैज्ञानिकों को 17 महीने से वेतन नहीं मिला है. प्रधानमंत्री को इस पर भी ध्यान देना चाहिए.' 

12:00 PM (2 years ago )

'पीएम मोदी के नेतृत्व में चांद पर तिरंगा लहराएगा भारत'

Chandrayaan 3 : मिशन चंद्रयान 3 की लैंडिंग के दिन केंद्रीय मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया ने कहा कि आज इतिहास रचा जाएगा. उन्होंने कहा, 'पीएम मोदी के नेतृत्व में चांद पर भारत का झंडा लहराएगा. पूरा देश इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहा हैं. वैज्ञानिकों और सरकार की पिछले 9 साल की मेहनत आज पूरी होगी. हम सफलता की ओर बढ़ रहे हैं. इससे भारत नई ऊंचाइयों को छू रहा है. 

11:57 AM (2 years ago )

'साउथ पोल पर उतरना मुश्किल, कम बजट में ऐसा करना भारत के लिए बड़ी उपलब्धि'

Chandrayaan 3 Landing LIVE Updates: मिशन चंद्रयान-3 को लेकर प्रसिद्ध वैज्ञानिक और अंतरिक्ष रणनीतिकार पीके घोष ने कहा कि आज हम दुनिया को अपनी क्षमता और तकनीकि दिखाना चाहते हैं. उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि यह भारत के लिए बहुत बड़ा दिन है. कारण यह है कि चंद्रयान 2 लैंडिंग नहीं कर सका था और अब हम पूरी दुनिया को दिखाना चाहते हैं कि हमारे पास न केवल तकनीकी क्षमता है बल्कि हमारे पास दक्षिणी ध्रुव पर जाकर सॉफ्ट लैंडिंग करने की भी क्षमता है. साउथ पोल एक ऐसा क्षेत्र है जहां अब तक कोई लैंडिंग नहीं हुई है. पहले की सभी लैंडिंग भूमध्य रेखा के अंदर और उसके आसपास हुई. दक्षिणी ध्रुव पर उतरना कठिन है और इसलिए इतने कम बजट में ऐसा करना भारत के लिए एक बड़ी उपलब्धि है.'

11:40 AM (2 years ago )

पानी की खोज के बाद चांद अलग ढंग से देखा गया

Chandrayaan 3 LIVE Updates: चंद्रयान-3 को लेकर पद्म श्री पुरस्कार विजेता और पूर्व ISRO वैज्ञानिक मायलस्वामी अन्नादुरई ने कहा कि चंद्रमा पर पानी की खोज के बाद दुनिया चांद को अलग ढंग से देखने की कोशिश कर रही हैं. उन्होंने कहा, 'अब तक सब बहुत अच्छा है और हमें उम्मीद है कि योजना 'A' के अनुसार आज हम उतरने में सक्षम होंगे. मैं भी काफी हद तक इंतजार कर रहा हूं. चंद्रयान 1 द्वारा पानी की खोज के बाद दुनिया चंद्रमा को अलग ढंग से देखने की कोशिश कर रही थी.'

10:57 AM (2 years ago )

इसरो के पूर्व अध्यक्ष क्या बोले?

Chandrayaan 3 LIVE Updates: चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लेकर इसरो के पूर्व अध्यक्ष और वैज्ञानिक जी माधवन नायर ने कहा कि आंतिम क्षण चुनौती भरे होने जा रहे हैं. उन्होंने कहा, 'हर कोई इस महान आयोजन का बेसब्री से इंतजार कर रहा है. जहां तक भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम का सवाल है, यह ग्रहों की खोज के लिए सबसे महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होने जा रहा है. इस मिशन का चांद की कक्षा से चंद्रमा की सतह पर उतरने के आखिरी 20 मिनट इतिहास में सबसे चुनौतीपूर्ण क्षण होने जा रहे हैं. 

10:55 AM (2 years ago )

शिवसेना ने सिद्धिविनायक मंदिर में की पूजा

Chandrayaan 3 LIVE Updates: भारत के मिशन चंद्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग के लिए पुणे के श्री सिद्धिविनायक मंदिर में शिव सेना के कार्यकर्ताओं ने पूजा की.

10:23 AM (2 years ago )

हरिद्वार में विशेष गंगा पूजन

Chandrayaan 3 LIVE Updates: चंद्रयान-3 की चांद की सतह पर सफल लैंडिंग के लिए माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर, टपकेश्वर महादेव देहरादून द्वारा आज सुबह हरिद्वार में विशेष गंगा पूजन किया गया.

10:18 AM (2 years ago )

अजमेर शरीफ दरगाह में की गई प्रार्थना

Chandrayaan 3 LIVE Updates: चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के लिए राजस्थान के अजमेर शरीफ दरगाह में प्रार्थना की गई.

09:21 AM (2 years ago )

वाराणसी में संतों ने किया हवन यज्ञ

Chandrayaan 3 LIVE Updates: भारत के चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए यूपी के वाराणसी में साधु-संत हवन यज्ञ कर रहे हैं.

09:17 AM (2 years ago )

चंद्रयान-3 पर ISRO के पूर्व निदेशक क्या बोले?

Chandrayaan 3 LIVE Updates: चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लेकर इसरो के पूर्व निदेशक डॉ. सुरेंद्र पाल ने कहा कि हमें भरोसा है कि इस बार हम सफल होंगे. उन्होंने कहा, 'मुझे ISRO के वैज्ञानिकों की तरह ही विश्वास है कि हम बहुत बेहतर करेंगे क्योंकि चंद्रयान 2 की तुलना में बहुत सारे बदलाव किए गए हैं. बहुत सारे एल्गोरिदम बदले गए हैं. पूर्ण अंशांकन किया गया है. लैंडर में घूमने की क्षमता है. लैंडिंग क्षेत्र को 2.5 किमी से बढ़ाकर 4 किमी कर दिया गया है. 

09:11 AM (2 years ago )

नागपुर में चंद्रयान एंथम पर भरतनाट्यम प्रस्तुत किया गया

Chandrayaan 3 LIVE Updates: भारत का चंद्रयान-3 आज चांद पर उतरने के लिए पूरी तरह से तैयार है. इस बीच महाराष्ट्र के नागपुर में रतनाट्यम और कुचिपुड़ी नर्तक पूजा हिरवाडे ने 'नमो नमो भारताम्बे' और चंद्रयान एंथम पर भरतनाट्यम प्रस्तुत किया. पूजा हिरवाडे ने बताया कि इस पल को यादगार बनाने के लिए मैंने चंद्रयान एंथम पर भरतनाट्यम किया. यह संपूर्ण भारत के लिए गौरवपूर्ण एवं ऐतिहासिक क्षण है. हम उन सभी वैज्ञानिकों का हृदय से आभार व्यक्त करना चाहते हैं जिनकी कड़ी मेहनत से आज यह संभव हो पाया है. 

08:35 AM (2 years ago )

चंद्रयान-3 को लेकर खगोलशास्त्री क्या बोले?

Chandrayaan 3 LIVE Updates: खगोलशास्त्री और प्रोफेसर डॉ आरसी कपूर ने आज बेंगलुरु में कहा कि दुनिया और विभिन्न अंतरिक्ष एजेंसियां चंद्रयान पर नजर रख रही हैं. ISRO दुनिया की सर्वश्रेष्ठ अंतरिक्ष एजेंसियों में से एक है. हमें उम्मीद है कि हम सॉफ्ट लैंडिंग में सफल होंगे. इसके साथ ही इसरो चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग (सफल लैंडिंग) करने वाली चौथी एजेंसी बन जाएगी.

08:31 AM (2 years ago )

महाकालेश्वर मंदिर में विशेष भस्म आरती 

Chandrayaan 3 LIVE Updates: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में विशेष 'भस्म आरती' की गई.

08:26 AM (2 years ago )

चंद्रयान की सफलता के लिए अमेरिका में प्रार्थना

Chandrayaan 3 LIVE Updates: मिशन चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए अमेरिका में न्यू जर्सी के मोनरो में स्थित ओम श्री साईं बालाजी मंदिर और सांस्कृतिक केंद्र में प्रार्थना की जा रही है.

08:23 AM (2 years ago )

केंद्रीय विज्ञान राज्य मंत्री ने किया ट्वीट

Chandrayaan 3 LIVE Updates: चंद्रयान-3 मिशन को लेकर केंद्रीय परमाणु ऊर्जा एवं अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह का ट्वीट सामने आया है. उन्होंने लिखा, चंद्रयान-3 मिशन अपने तय समय पर है. चंद्रयान-3 के चांद की सतह पर उतरने का लाइव प्रसारण बेंगलुरू स्थित एमओएक्स/आईएसटीआरएसी (MOX/ISTRAC) से बुधवार 23 अगस्त शाम 5 बजकर 20 मिनट से शुरू किया जाएगा. 

08:17 AM (2 years ago )

यूपी: आज शाम खुलेंगे स्कूल

Chandrayaan 3 LIVE Updates: यूपी के इतिहास में भी पहली बार शाम के समय में स्कूलों को खोला जा रहा है. उत्तर प्रेदश सरकार ने सभी सरकारी स्कूलों में बच्चों को चंद्रयान-3 के लैंडिंग का लाइव टेलीकास्ट दिखाने का आदेश दिया है. 
 

07:59 AM (2 years ago )

चंद्रयान-3 साउथ पोल पर उतरते ही रचेगा इतिहास

Chandrayaan 3 Landing LIVE Updates: भारत का तीसरा मून मिशन चंद्रयान-3 आज चांद की सतह पर साफ्ट लैंडिंग के साथ इतिहास रच देगा. हालांकि, अमेरिका, रूस और चीन ने भी चाद पर अपने यान उतारे है. लेकिन चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 के उतरने के साथ भारत की स्पेश एजेंसी इसरो दुनिया में इतिहास रच देगी. क्योंकि अभी तक कोई भी देश साउथ पोल पर अपने यान उतारने में सफल नहीं हुआ. इससे पहले रूस का लूना-25 मून मिशन लैंडिंग से पहले क्रैश हो गया था. भारत का ये तीसरा मून मिशन है. चंद्रयान-3 आज शाम छह बजकर चार मिनट पर चांद की सतह पर सफलतापूर्वक लैंडिंग करेंगा.

07:47 AM (2 years ago )

पीएम मोदी साउथ अफ्रीका से वर्चुअली जुड़ेंगे

Chandrayaan 3 Landing LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चंद्रयान-3 की लैंडिंग के समय साउथ अफ्रीका से इसरो के साथ वर्चुअली माध्यम से जुड़ेंगे. दरअसल, पीएम मोदी BRICS समिट में हिस्सा लेने के लिए 22 से 24 तक जोहान्सबर्ग के दौरे पर है. भारत के चंद्रयान मिशन पर देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर की नजरें टिकी है.

07:39 AM (2 years ago )

4. टर्मिनल डिसेंट चरण

Chandrayaan 3 Landing Updates: ये लैंडिंग की आंतिम प्रक्रिया होगी, जब लैंडर तय लैंडिंग स्थल यानी चांद की सतह से करीब 10 मीटर की ऊंचाई पर होगा. तब इसके बाकी के इंजनों को भी बंद कर दिया जाएगा. ताकि ये सीधे पैरों पर नीचे उतर सके. वहीं इस प्रक्रिया के दौरान विक्रम लैंडर में विशेष सेंसर और आनबोर्ड कम्प्यूटर लगातार इसकी दिशा को नियंत्रित करते रहेंगे.

07:39 AM (2 years ago )

3. फाइन ब्रेकिंग चरण 

Chandrayaan 3 Landing Updates: इस चरण में विक्रम लैंडर पूरी तरह से ऊर्ध्वाधर स्थिति में चला जाएगा. इसमें ऊंचाई 6.8 किमी से घटाकर 800/1000 मीटर कर दी जाएगी. वहीं गति लगभग शून्य मीटर/सेकंड होगी. साथ ही दो अन्य इंजनों को भी बंद कर दिया जाएगा. ये प्रक्रिया 175 से सेकंड तक चलेगी. इस बीच चांद से 150 से 100 मीटर की ऊंचाई पर लैंडर अपने सेंसर और कैमरों की मदद से चांद की सतह की जांच करेंगा और पता लगाएगा कि जगह लैंडिंग के लिए अनुकूल है. इसके बाद ही साफ्ट लैंडिंग कराई जाएगी.

07:38 AM (2 years ago )

2. अल्टीट्यूड होल्ड चरण 

Chandrayaan 3 Landing Updates: इसरो के मुताबिक, 10 सेकंड तक 'अल्टीट्यूड होल्ड चरण' की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. ​लैंडर 3.48 किमी की दूरी तय करते हुए क्षैतिज से ऊर्ध्वाधर स्थिति की ओर झुकेगा. इस बीच ऊंचाई 7.42 किमी से 6.8 किमी कर दी  जाएगी. वहीं वेग 336 मीटर/सेकंड (क्षैतिज) व 59 मीटर/सेकंड (ऊर्ध्वाधर) कर दिया जाएगा.

07:37 AM (2 years ago )

1. रफ ब्रेकिंग चरण 

Chandrayaan 3 Landing Updates: चंद्रयान-3 इस समय चांद की सबसे करीबी कक्षा में है. विक्रम लैंडर 25 किमी. की ऊंचाई से चंद्रमा के साउथ पोल पर उतरना शुरू करेगा. इस समय चंद्रयान-3 का वेग करीब 1680 मीटर प्रति सेकंड है. लेकिन लैंडिंग से पहले विक्रम लैंडर में लगे चार इंजनों के फायर वेग को कम किया जाएगा.

07:15 AM (2 years ago )

चार चरणों में होगी लैंडिंग की प्रक्रिया

Chandrayaan 3 LIVE Updates: लैंडिंग के लिए सभी चीजें अनुकूल होने के बाद इसरो बेंगलुरु स्थित बयालालू में अपने इंडियन डीप स्पेस नेटवर्क (आईडीएसएन) से लैंडिंग के कुछ घंटे पहले सभी जरूरी कमांड लैंडिंग मॉड्यूल पर अपलोड करेगा. साफ्ट लैंडिंग की प्रकिया चार चरणों में होगी. जो 19 मिनट में पूरी होगी. अंतिम 17 मिनट काफी अहम है.

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो