घर के सामने भूलकर भी न लगाएं ये पौधे हो जाएंगे बर्बाद

अगर आप भी घर में पौधे लगाने की सोच रहे हैं तो इस बारे मे वास्तु शास्त्र के कुछ नियम जरूर जान लें। वास्तु शास्त्र के मुताबिक कई पौधे ऐसे होते हैं। जिन्हें घर में लगाना अशुभ माना जाता है और ऐसे पौधों को लगाने से दरिद्रता घर में प्रवेश कर जाती है साथ ही परिवार में कलह बढ़ती है।

calender
03 December 2022, 05:47 PM IST

अगर आप भी घर में पौधे लगाने की सोच रहे हैं तो इस बारे मे वास्तु शास्त्र के कुछ नियम जरूर जान लें। वास्तु शास्त्र के मुताबिक कई पौधे ऐसे होते हैं। जिन्हें घर में लगाना अशुभ माना जाता है और ऐसे पौधों को लगाने से दरिद्रता घर में प्रवेश कर जाती है साथ ही परिवार में कलह बढ़ती है।

अशुभ पौधे -

कुछ अशुभ पौधे घर के सामने लगे हो तो परिवार बर्बाद हो जाता है। इससे घर के सदस्यों की तरक्की रुक जाती है और सेहत के साथ-साथ रिश्ते भी ख़राब होने लगते हैं।

इमली का पेड़ -

इमली का पेड़ नकारात्मक ऊर्जा का स्त्रोत होता है। इमली के पेड़ को कभी भी घर के अंदर नहीं लगाना चाहिए। ये आर्थिक तंगी और कलह का कारण बनता है।

पीपल का पेड़ -

हिन्दू धर्म में पीपल का पेड़ पूजनीय माना गया है। घर के अंदर पीपल का पेड़ होना कई समस्याओं का कारण बनता है। घर में पीपल का पेड़ होने से धन की हानि होती है।

खजूर का पेड़ -

खजूर का पेड़ नकारात्मक ऊर्जा पैदा करता है। घर के अंदर या सामने खजूर का पेड़ होने से असफलता मिलती है। आर्थिकं परेशानी बढ़ने लगती है और तरक्की रुक जाती है।

बेर का पेड़ -

वास्तु शास्त्र में घर के सामने बेर का पेड़ होना बहुत अशुभ माना गया है। घर में झगड़े बढ़ने लगते हैं और आर्थिक तंगी छा जाती है।

मेहंदी के पौधे -

वास्तु शास्त्र के अनुसार मेहंदी के पौधे को घर में लगाना अशुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस पौधे को घर में लगाने से तनाव का माहौल बनने लगता है और परिवार में दरार आ जाती है।

नींबू और आंवले का पेड़ -

वास्तु शास्त्र के नियमानुसार इन दोनों पौधों को भूलकर भी घर के सामने कभी नहीं लगाना चाहिए। मान्यता है ये दोनों कांटेदार पौधे अपने साथ नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह लेकर आते हैं, जिससे परिवार बिखरकर रह जाता है।

calender
03 December 2022, 05:47 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो