Happy New Year 2023: जानिए कैसा रहेगा नया साल, क्या कहती है आपकी राशि

सबसे पहले तो आप सभी को जनभावना टाइम्स की ओर से नुतन वर्ष मुबारक हो। साल 2023 रविवार के दिन से शुरु हुआ है इस मौके पर आप अपने दोस्तो व रिश्तेदारों व सगें सबंधियों को शानदार शायरी भेज सकते है।

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

सबसे पहले तो आप सभी को जनभावना टाइम्स की ओर से नूतन वर्ष मुबारक हो ।यह साल आपके जीवन में नई- नई खुशियां लाए और आप खूब तरक्की करें। साल 2023 रविवार के दिन से शुरु हो चुका है। इस मौके पर आप अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और सगे सबंधियों को शानदार कोट्स और शायरी भेज सकते है। नया साल ज्योतिष शास्त्र, अंक शास्त्र, वास्तु शास्त्र, धार्मिक मान्यताओं के आधार पर कैसा है? जानिए आपनी राशि कैसी रहेगी।

मेष राशि- इस राशि के स्वामी मंगल है ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार मंगलदेव से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। आज के दिन आप कुछ न कुछ दान करें व नहाने से पहले पानी के लाल चंदन का चूर्ण डालकर स्नान करें।

वृषभ राशि- इस राशि का स्वामी शुक्र है, नए साल पर सुख पाने के लिए नए साल यानी आज के दिन स्नान कर शिवलिंग पर दूध और जल से अभिषेक करें। ऐसा करने से साल भर शिव जी कि कृपा होगी।

धनु राशि- इस राशि वालों के लिए यह साल खुशियों से भरा हुआ रहेगा। कार्यस्थल में लाभ ही लाभ होगा। किसी नए काम को शुरूआत करने से पहले किसी बड़े व परिवाल वालों से सलाह जरूर ले।

मिथुन राशि - इस राशि वालों के लिए साल 2023 में अक 5 व 6 रहेंगे आप इस अंको की मदद से कार्य क्षेत्र में तरक्की कर सकते हैं और ये जीवन में महत्वपूर्ण रहेगा।

सिंह राशि- साल 2023 सें इस राशि वालों के लिए लकी नंबर 1 से 7 माने जा रहा है। ये अंक आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव लाने में मदद करेंगे।

कन्या राशि-  साल 2023 कन्या राशि वालों के लिए बहुत ही भाग्यशाली रहेगा। नए साल आपके लिए किस्मत के सितारे खोल सकते है इसलिए आप कोई भी नंबर चुन सकते है।

मकर राशि- इस राशि वालों के लिए लकी नंबर रहेगा 3, 4 व 5 इसलिए इन लकी नंबरों से आप आपने किस्मत का ताला खोल सकते हैं। परेशानियों से राहत मिल सकती है।

कुंभ राशि- नए साल में कुंभ राशि शुभ अंक है 3, 7 और 9 ये अंक आपको नए साल में सफलता दिलाएंगे और नए दरवाजे भी खोल सकते है।

वृश्चिक राशि- नए साल में वृश्चिक राशि के लिए 1, 3, और 7 सबसे ज्यादा लकी रहने वाले हैं. जीवन में कोई भी समझदारी भरा निर्णय आप इन अंकों पर ही लेने का प्रयास करें।

तुला राशि- इस राशि वालों के लिए नया साल में 8 अंक भाग्यशाली रहेगा। कोई भी नया काम शुरू करने से पहले आप इन अंको को चुन सकते हैं।

कर्क राशि- इस राशि वालों के लिए साल 2023 में 2 और 6 नंबर लकी है। आप इन नंबरों से किसी काम को चुन सकते है और नए काम को शुरू कर सकते है।

मीन राशि-  इस राशि वालों के लिए नए साल के दिन 3 और 9 अंक से लाभ हो सकता है। ये अंक आपकी रास्ते की रुकावटों को दूर करने में मदद कर सकते हैं।

इसे भी पढ़े...............

नया साल 2023 अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को ऐसे करें विश

calender
31 December 2022, 06:16 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो