13 अक्टूबर राशिफल, जानिए कैसा रहेगा आज का दिन

कार्तिक कृष्ण पक्ष चतुर्थी, गुरुवार, 13 अक्टूबर 2022 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का

Sagar Dwivedi
Edited By: Sagar Dwivedi

कार्तिक कृष्ण पक्ष चतुर्थी, गुरुवार, 13 अक्टूबर 2022 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।

मेष राशि- इस राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार और रोजगार में आशानुरूप सफलता मिलने से अच्छे धनलाभ की प्राप्त हो सकती है। नई योजनाएं शुरू कर कारोबार विस्तार की योजनाएं बना सकते हैं, लेकिन कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी।

वृषभ राशि - इस राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यों में सफलता मिलने से मन में उत्साह बनेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन के साथ तरक्की के भी योग हैं। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। 

मिथुन राशि- इस राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी और दिन भागदौड़ में बीतेगा। कार्यों में अपेक्षानुरूप सफलता नहीं मिलने से मन व्यथित होगा और कार्यभार अधिक होने से दबाव महसूस करेंगे।

कर्क राशि- इस राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार मध्यम रहेगा और व्यावसायिक गतिविधियों में छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। कार्यभार की अधिकता रहेगी और कार्य सफलता के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। 

सिंह राशि- इस राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कठिन परिश्रम से व्यापारिक गतिविधियों में विस्तार होगा और कारोबार में धनलाभ की स्थिति रहेगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों-मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा और अपने परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी। 

कन्या राशि - इस राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में प्रगति होगी और धनलाभ की स्थिति रहेगी। कार्यों में सफलता मिलने से मनोबल बढ़ेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है, जो लाभदायक रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा।

तुला राशि- इस राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ फलदायी रहेगी। व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा। कार्यों में सफलता मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढक़र भाग लेंगे, जिससे समाज में सम्मान बढ़ेगा। 

वृश्चिक राशि- इस राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यभार की अधिकता रहेगी और दिन भागदौड़ में बीतेगा। हालांकि, अपने प्रयासों और कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी।

धनु राशि- इस राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियां मध्यम रहेंगी और कार्यभार की अधिकता रहेगी। कठिन परिश्रम के बावजूद आशानुरूप सफलता नहीं मिलने से मन व्यथित रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें।

मकर राशि- इस राशि वालों के लिए  आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में बदलाव होने की संभावना रहेगी, जिससे कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारिक गतिविधियों में प्रगति रहेगी। कार्यों में सफलता मिलने से धनलाभ की स्थिति रहेगी।

कुम्भ राशि- इस राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में प्रगति होगी और कारोबार विस्तार की नई योजनाएं बनेंगी। आकस्मिक धनलाभ और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। कार्यस्थल में बदलाव होने की भी संभावना रहेगी।

मीन राशि- इस राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार-धंधे में धनलाभ की संभावना रहेगी। कार्यभार की अधिकता रहेगी, लेकिन अपने प्रयासों से कार्य सफल होंगे। कारोबार को लेकर किसी यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag