21 सितंबर राशिफल, जानिए कैसा रहेगा आज का दिन

आश्विन कृष्ण पक्ष एकादशी, बुधवार, 21 सितम्बर 2022 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

आश्विन कृष्ण पक्ष एकादशी, बुधवार, 21 सितम्बर 2022 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।

मेष राशि- इस राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा। आकस्मिक धनलाभ होने की संभावना रहेगी। कारोबार विस्तार को लेकर नई योजनाएं बनाएंगे, लेकिन लापरवाही से बचें, वरना अच्छा मौका हाथ से निकल सकता है।

वृषभ राशि- आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र और बिजनेस में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना बन रही है। पैसों से जुड़े किसी मामले में परेशानी उठानी पड़ सकती है, इसलिए नौकरी और कामकाजी जिंदगी में दुश्मनों से सावधान रहें। 

मिथुन राशि- आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार की परेशानियां खत्म होंगी। नया काम शुरू हो सकता है। अचानक धनलाभ के योग हैं, लेकिन लेन-देन से बचें। प्रॉपर्टी में निवेश लाभदायक रहेगा। कुछ लाभ के सौदे भी हो सकते हैं। अपना नजरिया और व्यवहार सकारात्मक रखेंगे।

कर्क राशि- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में जोखिम भरे सौदों से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में काम ज्यादा रहेगा। कठिन परिश्रम से रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी। सहयोगी भी इसमें मदद करेंगे। लेन-देन और बिना सोचे-समझे कोई भी फैसला करने से बचना होगा।

सिंह राशि- आज का दिन शुभ फलदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में कामकाज की अधिकता रहेगी, लेकिन परिजनों और सहयोगियों का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। आकस्मिक धनलाभ होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

कन्या राशि- आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और धनलाभ की संभावना रहेगी। निवेश से लाभ मिलेगा। कार्य विस्तार की योजना बना सकते हैं, लेकिन अनावश्यक खर्च से चिंता भी बढ़ेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वाह करेंगे।

तुला राशि- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। बिजनेस में सफलता मिलेगी और फायदा होगा। व्यापास विस्तार के लिए कोई नया फैसला ले सकते हैं। अविवाहितों के लिए अनुकूल समय है, विवाह के योग बनेंगे।

वृश्चिक राशि- आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में कठिन परिश्रम रहेगा, जिससे कार्यों में सफलता मिलेगा, लेकिन ऑफिस या फील्ड में किसी भी तरह की रिस्क न लें और जल्दबाजी से बचें। रुका हुआ वापस मिलेगा और लाभ के अवसर बनेंगे।

धनु राशि - आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में लाभ मिलने की संभावना है। नये सौदे फायदेमंद रहेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन कार्यभार की अधिकता से दिन भाग-दौड़ में गुजरेगा। सोचे हुए काम आसानी से पूरे हो सकते हैं।

मकर राशि- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार सामान्य रहेगा। आकस्मिक धनलाभ के योग बन रहे हैं, लेकिन अनावश्यक खर्च बढऩे से आर्थिक स्थिति कमजोर होगी। निवेश सोच-समझकर करें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी। 

कुम्भ राशि- आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में लाभ मिलेगा। अचानक फायदा होने के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी और कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन परिवार में अनबन होने की संभावना रहेगी। रिश्तेदारों की वजह से तनाव उत्पन्न हो सकता है।

मीन राशि- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है और कार्यक्षेत्र में मेहनत ज्यादा रहेगी। लेन-देन तथा निवेश में जोखिम लेने से बचें। मन मुताबिक सफलता नहीं मिलने से मानसिक तनाव हो सकता है।

calender
21 September 2022, 09:14 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो