24 सितंबर राशिफल, जानिए कैसा रहेगा आज का दिन

आश्विन कृष्ण पक्ष चतुर्दशी, शनिवार, 24 सितम्बर 2022 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

आश्विन कृष्ण पक्ष चतुर्दशी, शनिवार, 24 सितम्बर 2022 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।

मेष राशि- इस राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। अपना जिद्दी रवैया छोडऩा होगा, अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं। भावुकता पर संयम रखने से मानसिक व्यग्रता का अनुभव कम होगा। वित्तीय मामलों का आयोजन होगा। 

वृषभ राशि- इस राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। मन प्रफुल्लित रहने से मानसिक रूप से हल्का महसूस करेंगे। परिवारजनों के साथ पारिवारिक प्रश्नों की चर्चा होगी, जिसका निराकरण सोचने में सफल रहेंगे। मित्रों के साथ घनिष्टता बढ़ेगी और प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय होंगे। 

मिथुन राशि- इस राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा। आज धार्मिक विचारों के साथ-साथ धार्मिक कार्यों में खर्च भी होगा। अधिक वाद-विवाद से परिवार का वातावरण कलुषित न हो, इसका ध्यान रखिएगा। परिवारजनों को असंतोष रह सकता है।

कर्क राशि- इस राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, जिससे मन चिंतित रहेगा। आध्यात्मिकता की ओर रुझान बढ़ेगा। नकारात्मक विचारों को मन से निकाल होगा।

सिंह राशि- इस राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। किसी के भी साथ धन से सम्बंधित व्यवहार न करें तथा किसी भी विवाद में न पडऩे से बचें। मन एकाग्र करने का प्रयास करें। खर्च पर संयम रखना होगा। स्वजनों के व्यवहार से मन दुखी हो सकता है। 

कन्या राशि- इस राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कारोबार में अच्छा लाभ मिलेगा और लक्ष्मीजी की कृपादृष्टि बनी रहेगी। आकस्मिक धनलाभ के योग रहेंगे। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। विवाह के उत्सुक युवकों को जीवनसाथी मिलने का योग है।

तुला राशि- इस राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। शारीरिक रूप से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन में सुख-संतोष का अनुभव होगा। व्यवसाय में आपको यश की प्राप्ति होगी। आपके कार्य की सराहना होगी और ऊपरी अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे। 

वृश्चिक राशि- इस राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। स्वास्थ्य में भी कुछ उतार-चढ़ाव आएगा। व्यावसायिक स्थल पर भी ऊपरी अधिकारियों की वजह से परेशान हो सकते हैं। धन का व्यय अधिक होगा। संतानों की चिंता सताएगी। 

धनु राशि- इस राशि वालों के लिए आज का सामान्य रहेगा। मन को शांत और प्रफुल्लित रखने के लिए ईश्वर का नाम-स्मरण, आध्यात्मिक पठन की प्रवृत्ति ही एकमात्र उपाय है। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा किसी विवाद में फंस सकते हैं। 

मकर राशि- इस राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च की अधिकता रहेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी और परिजनों के साथ पर्यटन का आयोजन होगा। मनोरंजन के भरपूर साधन उपलब्ध होंगे।

कुम्भ राशि- इस राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ फलदायी रहेगी। कार्यक्षेत्र में ध्यान देने और परिश्रम से सभी कार्य सफल होंगे। काम में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। सामाजिक कार्यों में भाग ले सकते हैं, जिससे समाज में सम्मान बढ़ेगा।

मीन राशि- इस राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ मिलेगा। व्यावसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा। सहकर्मियों का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे कार्य सफल होंगे। लेखनकार्य और सृजनात्मक कार्यों में अधिक रूचि लेंगे। 

calender
23 September 2022, 05:38 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो