25 सितंबर राशिफल, जानिए कैसा रहेगा आज का दिन

आश्विन कृष्ण पक्ष अमावस्या, रविवार, 25 सितम्बर 2022 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

आश्विन कृष्ण पक्ष अमावस्या, रविवार, 25 सितम्बर 2022 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।

मेष राशि- इस राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में कामकाज की अधिकता रहेगी, जिससे थकान का अनुभव कर सकते हैं। उच्च पदाधिकारियों का सहयोग मिल सकता है। कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। रोजमर्रा के कामकाज में धनलाभ की संभावना रहेगी। 

वृषभ राशि- इस राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार विस्तार के लिए नई योजनाएं शुरू कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में लोगों का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे कार्य सफल होंगे और धनलाभ की स्थिति रहेगी। धार्मिक कार्यों में भाग ले सकते हैं।

मिथुन राशि- इस राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ फलदायी रहेगी। कोराबार में धन लाभ और नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। व्यापार को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं, जो लाभदायक रहेगी। दलाली, कमीशन, ब्याज आदि से धन मिल सकता है। नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। 

कर्क राशि- इश राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यों में सफलता मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढक़र भाग लेंगे, जिससे समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कारोबार में लाभ में नौकरी में प्रदर्शन बेहतर रहेगा। 

सिंह राशि- इस राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता से थकान और आलस्य का अनुभव होगा। काम में मन नहीं लगेगा और कन्फ्यूजन बढ़ सकता है। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा सहकर्मियों और परिजनों से विवाद हो सकता है। 

कन्या राशि- इस राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में धनलाभ के योग बनेंगे। नौकरी वालों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, लेकिन महिला वर्ग से संभलकर रहें। विद्यार्थियों को परेशानियां उठानी पड़ सकती हैं। 

तुला राशि- इस राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार ठीक चलेगा। जमीन-जायदाद से लाभ मिल सकता है। पुराना अटका हुआ धन वापस मिलने के योग हैं। साहित्य लेखन तथा कलाक्षेत्र में योगदान कर सकते हैं। पैसों से जुड़े कुछ मामलों पर विचार करना होगा।

वृश्चिक राशि- इस राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक योजनाओं के कारण परेशानियां होंगी। नौकरी-व्यवसाय में आपको सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। परिवार में शांति और आनंद का माहौल रहेगा, लेकिन खास मामलों में फैसले करना कठिन होगा।

धनु राशि- इस राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ मिलेगा। रुके हुए कार्यों को गति मिलेगी और नया काम भी शुरू कर सकते हैं। हालांकि, परिश्रम की अधिकता रहेगी, सभी जरूरी काम आसानी से पूरे होंगे।

मकर राशि- इस राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोग और सफलता मिलेगी और आर्थिक लाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहें। स्वास्थ्य नरम हो सकता है। वाणी और व्यवहार में संयम रखें।

कुम्भ राशि- इस राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कारोबार में धनलाभ और नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। कार्यभार की अधिकता रहेगी, लेकिन परिश्रम और सहयोग से सभी कार्य सफल होंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

मीन राशि- इस राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। घर और कार्यस्थल में बेहतर वातावरण से प्रसन्नता रहेगी। व्यापार में लाभदायक सौदे हो सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन का योग है। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखनी होगी।

calender
24 September 2022, 06:03 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो