शनि देव के होते हैं 9 वाहन, जानिए इनका क्या है महत्व?

।शनि देव व्यक्तियों को कर्म के अनुसार ही फल देते हैं। आप ने देखा होगा कि शनि देव का वाहन कौआ होता है।साथ ही शनि देव जब भी किसी भी स्थान पर जाते हैं। तो वह कौए की सवारी करके ही जाते हैं।

Shweta Bharti
Shweta Bharti

शनिवार का दिन भगवान शनि देव को अर्पित है साथ ही शास्त्रों के अनुसार शनि देव को न्याय का देवता माना गया है।शनि देव व्यक्तियों को कर्म के अनुसार ही फल देते हैं। आप ने देखा होगा कि शनि देव का वाहन कौआ होता है।साथ ही शनि देव जब भी किसी भी स्थान पर जाते हैं। तो वह कौए की सवारी करके ही जाते हैं। प्रत्येक भगवान के अलग-अलग वाहन होते हैं जिनपर वह सवार होते हैं।

लेकिन क्या आप ने कभी सोचा है कि शनि देव के वाहन सिर्फ एक ही हैं, या और भी कई सारे है।आज हम आपको बतायेंगे कि शनि देव के कितने वाहन होते है साथ ही इनका क्या महत्व है?

सिंह

शास्त्रों के अनुसार कहा जाता है कि सिंह को साहस और पराक्रम साथ ही समझदारी का सूचक माना गया है। इसीलिए जब शनि देव सिंह पर सवार होते हैं तो शत्रुओं से विजय प्राप्त होती है।

गधा

जैसा कि आप लोग जानते ही हैं कि गधा मेहनत के लिए जाना जाता है। साथ ही माना जाता है कि शनि देव का वाहन गधा होता है तो उसका लक्ष्य काफी मेहनत करने के बाद सफलता हासिल करना होता है। कई शस्त्रों में इस वाहन पर सवार होना अशुभ माना जाता है।

घोड़ा

शनि देव के इस वाहन को साहस और स्फूर्ति का प्रतिक माना जाता है।साथ ही इस वाहन पर सवार होना शुभ माना जाता है।

हाथी

शनि देव का यह वाहन सूझबूझ का प्रतिक माना जाता है लेकिन शनि देव के लिए इस वाहन को शुभ नहीं माना जाता है।क्योकि हाथी उग्र भी हो जाता है साथ ही साथ ही हाथी को शांत भी माना जाता है।

भैंस

जब शनि देव भैस की सवारी करते हैं समझ जाएं कि व्यक्ति को मिला-जुला परिणाम मिलेगा। इसके अलावा भैस भले ही ताकतवर होती है लेकिन वह अंदर से डरी हुई होती हैं।

कौआ

शनि देव का यह वाहन अशुभ माना गया है ।शास्त्रों में कहा जाता है कि यह कलह-क्लेश का कारण बनता है। साथ ही इससे जीवन में अनेक प्रकार की समस्याएं आ जाती हैं।

सियार

सियार भी भगवान शनि देव का वाहन है। इसपर सवार होना शुभ नहीं माना जाता है साथ ही यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में सियार सवार है तो ऐसे व्यक्ति एक-दूसरे के ऊपर टिके हुए होते हैं।

गिद्ध

शनि देव गिद्ध की सवारी भी करते हैं लेकिन इसे शुभ नहीं माना जाता है। कहा जाता है कि इससे व्यक्तियों के जीवन में कई प्रकार की समस्याएं आ सकती है। साथ ही उनकी सेहत पर भी खतरा हो सकता है।

हंस

हिंदू धर्म में हंस को काफी शुभ माना गया है साथ ही शनि देव का हंस पर सवार होना इस बात का प्रतिक है कि व्यक्तियों के जीवन में भाग्य की बढ़ोतरी हो सकती है।

calender
11 March 2023, 02:10 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो