solar eclipse: कब लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, समय और अवधि के साथ जानिए किन राशियों की चमकेगी किस्मत

साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण अप्रैल में लग रहा है. इसका समय, अवधि औऱ सूतक काल के साथ साथ जानिए विभिन्न राशियों पर पड़ने वाले शुभ और अशुभ असर के बारे में।

Vineeta Vashisth
Vineeta Vashisth
नए साल यानी 2023 का पहला सूर्य ग्रहण अगले महीने ही लगने जा रहा है। आपको बता दें कि साल का पहला सूर्य ग्रहण 20अप्रैल दिन गुरुवार को लग रहा है। खगोलीय नजरिए से देखा जाए तो सूर्य ग्रहण अद्भुत घटना मानी  जाती है लेकिन ज्योतिषीय दृष्टि से इसे शुभ नहीं माना जाता और कहा जाता है कि हर राशि पर इसका असर पड़ता है। इस बार साल का पहला सूर्य ग्रहण मेष राशि में लगने जा रहा है। मेष राशि के स्वामी हैं मंगलदेव। चूंकि सूर्य ग्रहण मेष राशि में लग रहा है इसलिए मेष राशि के जातकों को इस वक्त सावधान और सतर्क रहना होगा। चलिए जानते हैं कि साल के पहले सूर्यग्रहण का वक्त क्या है, इसकी अवधि, सूतक काल और साथ में ये किन राशियों पर कैसा असर डालेगा।
 
सूर्य ग्रहण का समय और अवधि - 
 
20 अप्रैल को लगने वाला साल का पहला सूर्यग्रहण सुबह 7 बजकर 04 मिनट से दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक रहेगा। यानी पूरे सूर्य ग्रहण की कुल अवधि पांच घंटे 24 मिनट की होगी। चूंकि धार्मिक दृष्टि से ग्रहण को अशुभ माना जाता है इसलिए इस दौरान मंदिर के पट बंद रहते हैं, शुभ कामकाज नहीं होते और कई अन्य संयम रखने होते हैं। सूर्यग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकेगा इसलिए इसका कोई सूतक काल नहीं होगा। सूतक काल दरअसल ग्रहण के आस पास का वक्त होता है। जैसे सूर्य ग्रहण  से 12 घंटे पहले सूतक काल लग जाता है और इसे अशुभ समय मानकर इस दौरान शुभ और मांगलिक कामकाज नहीं होते।  इस सूर्य ग्रहण को ऑस्ट्रेलिया के अलावा न्यूजीलैंड, फिलीपीन्स, पूर्व और दक्षिण एशिया के साथ साथ प्रशांत महासागर, अंटार्कटिका और हिंद महासागर के इलाकों से देखा जा सकेगा। 
 
इन राशियों के लिए शुभ समाचार लाएगा साल का पहला सूर्य ग्रहण 
 
वृषभ राशि
साल का पहला सूर्य ग्रहण कुछ राशियों के लिए बहुत ही शुभ फल लेकर आ रहा है। इसमें सबसे पहले वृषभ राशि का नाम आता है। वृषभ राशि वालों के लिए ये समय काफी अच्छा होगा।  नौकरी में लाभ होगा, जो लोग पदोन्नति का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए अनुकूल समय है। इसके अलावा इंक्रीमेंट के भी योग बन रहे हैं। बिजनेस करने वालों को फायदा होगा और साथ ही साथ पारिवारिक सुख में बढ़ोतरी होगी। जो लोग काफी वक्त से एक ही जगह जॉब कर रहे हैं, इनके जॉब लोकेशन के बदलाव के संकेत हैं। इसके अलावा संतान पक्ष को भी लाभ मिलेगा। कुल मिलाकर ये सूर्य ग्रहण वृषभ राशि के लिए काफी कुछ लेकर आ रहा है। 
 
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लिए इस बार का सूर्य ग्रहण बहुत कुछ खास लेकर आ रहा है। अगर जातक बिजनेस में हैं तो बड़े कॉन्ट्रेक्ट मिलेंगे, व्यापार में लाभ होगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए भी बड़ा चेंज हो सकता है जिसका वो काफी वक्त से इंतजार कर रहे थे। धन की आमद बढ़ेगी और धन कमाने के लिए कुछ नए रास्ते बनेंगे। पारिवारिक और निजी सुख में इजाफा होगा इसके साथ ही जो लोग कंपटीशन परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उनको भी लाभ होगा। 
 
धनु राशि
धनु राशि के जातकों को भी इस बार के सूर्य ग्रहण से काफी लाभ मिलने वाला है। बिजनेस करने वाले लोगों को बड़ा फायदा हो सकता है। अगर राजनीति में हैहैं तो कोई बड़ा मौका आपको मिल सकता है। सोसाइटी में मान सम्मान बढ़ेगा और घर में धन का संचय होगा। नौकरीपेशा लोगों को भी लाभ मिलेगा। इस दौरान पारिवारिक सुख के योग बन रहे हैं।  
 
इन राशियों के जातकों को रखनी होगी सावधानी  - 
 
मेष राशि
इस साल का पहला सूर्य ग्रहण पहली ही राशि कही जाने वाली मेष राशि में ही लग रहा है। मेष के स्वामी हैं मंगल और स्वभाव से मंगल उग्र माने जाते हैं। इसलिए मेष राशि वाले जातकों को इस ग्रहण के दौरान अपने आप पर संयम रखना होगा। शांति से समय निकालना होगा।  अपशब्द बोलने से बचिए, कहीं पैसा इन्वेस्ट कर रहे हैं तो ध्यान दीजिए। इसके साथ ही शत्रु हावी रहेंगे।
 
कन्या राशि 
कन्या राशि को भी सूर्य ग्रहण के दौरान सतर्क रहना होगा। मन में निगेटिविटी आएगी। बुरे सपने डराएंगे लेकिनन संयम रखना होगा। कुछ बड़े कामकाज में पराजय का मुंह देखना पड़ सकता है। क्रोध और जुबान पर काबू रखना होगा वरना रिश्ते नाते टूटने का डर बना रहेगा। 
 
सिंह राशि
इस दौरान सिंह राशि वालों का दिल और दिमाग अशांत रहेगा। नौकरी में दिक्कतें आएंगी। कुछ कामकाज में परेशानियां आएंगी। मानसिक तौर पर परेशान रहेंगे और इसका असर वाणी पर भी पड़ सकता है। इस  दौरान निवेश करने से बचे और किसी पर भी भरोसा करने से पहले अच्छी तरह पड़ताल जरूर कर लें।
calender
11 March 2023, 11:40 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो