Swapna Shastra: नवरात्र के दिनों में इन पांच सपनों को देखना होता है बेहद शुभ जानिए कैसे?

Navratri news: जब भी हम रात के समय सोते हैं, तो ऐसी स्थिति में हमें अनेक प्रकार के सपने दिखाई देते हैं। जिसका सीधा असर हमारे जीवन पर देखने को मिलता है।हमें जब इस तरह के सपने आते हैं, तो हम रात के समय ही डर जाते हैं वहीं दूसरी ओर कुछ सपनों के देखने के बाद हम खुश होने लगते हैं।सपने न केवल रात को ही आते है बल्कि दिन में किसी भी व्यक्ति के सोने से आ सकते हैं।

Shweta Bharti
Shweta Bharti

Navratri news: जब भी हम रात के समय सोते हैं, तो ऐसी स्थिति में हमें अनेक प्रकार के सपने दिखाई देते हैं। जिसका सीधा असर हमारे जीवन पर देखने को मिलता है।हमें जब इस तरह के सपने आते हैं, तो हम रात के समय ही डर जाते हैं वहीं दूसरी ओर कुछ सपनों के देखने के बाद हम खुश होने लगते हैं।सपने न केवल रात को ही आते है बल्कि दिन में किसी भी व्यक्ति के सोने से आ सकते हैं।

सपने देखने के बाद जब हम सुबह उठते हैं, तो सोचते हैं कि जो सपना हमने देखा है उसका अर्थ क्या होता हैं लेकिन कई बार ऐसा भी होता है। जब हम अपने माता-पिता से पुछते हैं, तो उस सपने का अर्थ उन्हें भी नहीं पता होता है।कई तरह के सपने हमारे जीवन पर अनेक तरह से असर डालते हैं।

उनमें से कुछ सपने अच्छे होते हैं, तो कुछ बुरे जिन्हें देखकर हमारी देर रात को आंखे खुल जाती है। जिसके कारण हमारी नींद खराब हो जाती है और पूरी रात जगते हुए निकल जाती है।क्या आप जानते है कि इस तरह से सपने देखे गए नवरात्र के दिनों में तो उसका अर्थ क्या होता है और क्या हमारे जीवन पर इसका असर पड़ता है? आइए जानते हैं नवरात्र के दिनों में देखे जाने वाले सपनों का क्या महत्व होता है?

सपने में मां दुर्गा को देखना

जैसा कि आप लोग जानते ही हैं कि सपने कई तरह के प्रत्येक व्यक्ति को दिखाई देते हैं, लेकिन नवरात्रियों के दिनों में यदि आप सपने में मां दुर्गा का रुप देखते हैं, तो काफी शुभ संकेत माना जाता है।स्वप्न शास्त्रों के अनुसार बताया गया है कि जिस व्यक्ति को मां का दुर्गा रूप दिखाई देता है उस व्यक्ति पर मां दुर्गा का आशीर्वाद बरसने वाला है।साथ ही आपके जीवन में कष्टों से निवारण मिलने का योग है।

शेर को दिखना

कहा जाता है कि जिस पुरुष या किसी महिला को नवरात्र के दिनों में यदि आपको शेर के दर्शन होते हैं, तो इसका अर्थ है कि आपके जीवन में जल्द ही अनेक खुशियां आने वाली हैं।मां के नौ दिनों में सपने में किए गए शेर के दर्शन जीवन में खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। साथ ही बताया जाता है कि मां दुर्गा का आगमन होने वाला है और आप अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे।

खुद को फल खाते देखना

सपने में आप नें अनेक प्रकार की चीजें खाई होंगी, लेकिन क्या कभी आपने नवरात्र के दिनों में सपने में कभी खुद को फल खाते हुए देखा है। जिस व्यक्ति ने इस तरह का सपना देखा है उसका अर्थ है कि उस व्यक्ति को मान-सम्मान मिलेगा साथ ही वह व्यक्ति जो भी काम करेगा उसे उस काम में सफलता हासिल होती है।

सुहाग की चीजें देखना

कई बार आप ने सुहाग के कुछ सामानों के बारे में सपने देखे होंगे।यदि आप इस तरीके के सपने नवरात्रियों के दिनों में देखते हैं, तो इसका अर्थ होता है कि मां दुर्गा के पावन आशीर्वाद से आपका जीवन सुखमय बीतने वाला है साथ ही आपके जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा।

सपने में हाथी दिखना

सपने में कई लोगों ने अनेक प्रकार के जानवरों को देखा होगा, लेकिन क्या कभी आपने रात को सोते समय सपने में किसी हाथी को देखा है? स्वप्न शास्त्रों के अनुसार कहा जाता है कि जो व्यक्ति हाथी का सपना देखता है उसके घर में मां दुर्गा जल्द ही हाथी पर सवार होकर आपके घर पर आगमन करने वाली हैं।इस तरह के सपने देखने से यह किसी बड़ी उपलब्धि की ओर भी इशारा करते हैं।

 

Disclaimer: यहां पर मौजूद जानकारी के लिए Thejbt.com किसी भी प्रकार की मान्यता और जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को प्रयोग में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

calender
28 March 2023, 01:48 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो