संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए योगा ऑफ इमोर्टल्स का अभ्यास जरूरी: ईशान शिवानंद

योगा ऑफ इमोर्टल्स के फाउंडर और योग आधारित गैर औषधीय उपचार के विशेषज्ञ आचार्य ईशान शिवानंद जी का 3 दिवसीय प्रति प्रसव साधना शिविर मुंबई में संपन्न हुआ।

Saurabh Dwivedi
Saurabh Dwivedi

मुंबई: योगा ऑफ इमोर्टल्स के फाउंडर और योग आधारित गैर औषधीय उपचार के विशेषज्ञ आचार्य ईशान शिवानंद जी का 3 दिवसीय प्रति प्रसव साधना शिविर मुंबई में संपन्न हुआ। ईस्ट मुंबई के हरबंसलाल मार्ग स्थित श्रीषणमुखानंद हॉल में आयोजित शिविर में शामिल हजारों प्रतिभागियों ने शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य लाभ का अनुभव किया। ध्यान, योग, मंत्रोच्चारण और संकीर्तन के दिव्य ऊर्जा तरंगों के बीच साधकों ने यहां आंतरिक खुशी, उमंग और उम्मीद का अहसास किया। ईशान शिवानंदजी पिछले एक महीने से भारत में हैं। इस दौरान वो मुंबई के अलावा सूरत, लखनऊ, बंगलुरु और गुरुग्राम में हजारों साधकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला चुके हैं।

मुंबई में आयोजित शिविर में ईशान शिवानंद जी ने कहा कि आदर्श स्वास्थ्य मॉडल उसे कहा जाता है, जो समग्र और पूर्ण होने के साथ ही शारीरिक, मानसिक और आत्मिक स्वास्थ्य के बीच समन्वय बनाता है। उन्होंने कहा कि बीमारी का कारण आंतरिक है तो उसका निदान भी आंतरिक ही होना चाहिए। ईशान शिवानंद जी ने कहा कि योगा ऑफ इमोर्टल्स के अभ्यास से कोई भी आदमी अच्छी काया, मजबूत संकल्प शक्ति, सजगता, सहनशीलता और मानसिक बल को प्राप्त कर सकता है।  इससे रिश्तों में प्रेम तो बढ़ता ही है,  भय, आशंका, परेशानी और बीमारी से मुक्ति भी मिलती है। योगा ऑफ इमोर्टल्स एवं शिवयोग साधनाओं के लगातार अभ्यास से व्यक्ति चुस्ती फुर्ती, यौवन, ऊर्जा, ज्ञान बुद्धि, बल, प्रेरणादायक व्यक्तित्व, संतुलित और पूर्ण स्वास्थ्य को प्राप्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि शिवयोग का लक्ष्य हर घर में आध्यात्मिकता, शांति, सुंदर स्वास्थ्य, सफलता और खुशी की ज्वाला को प्रज्वलित करना है। शिवयोग फाउंडेशन दुनिया के कई देशों में बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं, बेघरों और पर्यावरण संरक्षण के लिए चेरिटेबल प्रोजेक्ट्स का संचालन कर रही है।

ईशान शिवानंद जी ने कहा कि सिर्फ शरीर से हिष्ट-पुष्ट दिखना हेल्थकेयर का सफल मॉडल नहीं हो सकता है। हेल्थकेयर का वास्तविक मॉडल तो वो है, जिससे मनुष्य आंतरिक रूप से आनंदित और मानसिक रूप से ऊर्जावान रहता है। शिवयोग की ध्यान-साधना और योगा ऑफ इमोर्टल्स के प्रोटोकॉल्स से मनुष्य संपूर्ण स्वास्थ्य को हासिल कर सकता है।

ईशान शिवानंदजी योग आधारित गैर औषधीय उपचार प्रणाली और योगा ऑफ इमोर्टल्स के माध्यम से दुनिया भर में मानसिक रोगों के निवारण और प्रबंधन के लिए काम कर रहे हैं। वो दुनिया की शीर्ष मल्टीनेशनल कम्पनियों, सरकारी-गैर सरकारी संस्थानों और यूनिर्वसिटीज में शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को सुंदर बनाने का प्रशिक्षण भी प्रदान कर रहे हैं। उनके इन ट्रेनिंग प्रोग्राम के बेहद ही सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। इससे न सिर्फ कार्य कुशलता और कार्य क्षमता बढ़ती है, बल्कि तनाव, बेचैनी, अनिद्रा और अशांति से छुटकारा पाकर लोग चौबीसों घंटे ऊर्जावान और आनंदित महसूस करते हैं। आचार्य ईशान शिवानंदजी मौजूदा समय में मेंटल हेल्थ एंड बेहवियरल मॉडिफिकेशन इनीशिएटिव के निदेशक की अहम जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं।   ईशान जी योग, ध्यान और हीलिंग के जरिए मानव कल्याण के लिए दुनिया भर में काम रहे शिवयोग फाउंडेशन के संस्थापक और हिमालयन योगी डॉ.अवधूत शिवानंदजी के शिष्य हैं।

calender
03 October 2022, 08:26 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो