friday remedies: शुक्रवार को करें ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से बरसेगा धन मिलेगी कर्ज से मुक्ति

friday remedies: हिंदू धर्म में हर दिन किसी न किसी भगवान को समर्पित है। शुक्रवार का दिन धन-वैभव की देवी लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन सच्चे मन से पूजा करने वाले व्यक्तियों के जीवन में धन बरसता साथ ही कर्ज से मुक्ति मिलती है।

Shweta Bharti
Shweta Bharti

हाइलाइट

  • आज 23 जून दिन शुक्रवार है हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन काफी खास माना जाता है।

friday remedies: आज 23 जून दिन शुक्रवार है हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन काफी खास माना जाता है। आज का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन मां लक्ष्मी की नियमानुसार पूजा की जाती है। इसके साथ ही हिंदू धर्म में ये भी माना जाता है कि आज का दिन शुक्र ग्रह का भी होता है। मान्यताओं के अनुसार कहा जाता है कि जो व्यक्ति या महिला हर शुक्रवार के दिन पूजा-अर्चना करते हैं उनके जीवन में धन बरसता है। माता लक्ष्मी को प्रसन्न करता बेहद ही आसान है। आइए जानते हैं माता लक्ष्मी को प्रसन्न कैसे किया जाएं?

जो भी महिला या पुरुष शुक्रवार को व्रत रखते हैं साथ ही माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने की पूरी कोशिश करते हैं ऐसे लोगों को सबसे पहले सुबह उठकर स्नान करना चाहिए । स्नान करने के बाद साफ-सुथरे वस्त्र पहनकर मां लक्ष्मी की पूजा करें। शुक्रवार का व्रत रखने से माता लक्ष्मी जी की आसीम कृपा प्राप्त होती है। इसके साथ ही माता लक्ष्मी की दो बार पूजा–अर्चना की जाती है सबसे पहले सुबह के समय फिर दूसरी शाम के समय करें।

माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए उपाय

फूल चढ़ाएं

जो भी शुक्रवार के दिन व्रत करते हैं ऐसे लोगों को ध्यान रखना चाहिए कि पूजा के समय माता लक्ष्मी पर गुलाब, कमल और गुड़हल के फूलों को चढ़ाना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से माता लक्ष्मी आपके घर में बनी रहती हैं।

काली चीटिंयों को चीनी खिलाएं

शुक्रवार को काली चीटिंयों को चीनी खिलाने से सारे बिगड़े काम बनते हैं साथ ही जिन लोगों पर कर्ज बढ़ रहा है ऐसे लोगों को शुक्रवार को चीटिंयों को चीनी खिलाने से कर्ज से मुक्ति मिलती है।

सफेद वस्त्र धारण करें

शुक्रवार को सफेद कपड़ा लेकर मंदिर में दान करना काफी शुभ माना जाता है। शास्त्रों में कहा जाता है कि आज के दिन इस उपाय को करने से घर में घरेलू कलह खत्म होती है।

calender
23 June 2023, 10:57 AM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

Subscribe to Our YouTube Channel!

Stay updated with our latest videos. Click the button below to subscribe now!